{"_id":"6999b30a4e50e960b206fbba","slug":"three-boxers-from-the-district-were-selected-in-the-qualifying-trials-noida-news-c-23-1-lko1064-88349-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्वालीफाई ट्रायल में जिले के तीन बॉक्सरों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्वालीफाई ट्रायल में जिले के तीन बॉक्सरों का चयन
विज्ञापन
ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आर्मी टीम के लिए खेलेंगे
--
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के तीन बॉक्सर पुणे में आयोजित होने वाले क्वालीफाई ट्रायल में रविवार से खेलते नजर आएंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बॉक्सरों का चयन आर्मी टीम के लिए होगा। आर्मी बॉक्सिंग टीम में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी सेंटर में 22 से 25 फरवरी तक ट्रायल होंगे। इसमें ग्रेटर नोएडा के मायंचा गांव निवासी कृष भाटी, अच्छेजा गांव निवासी भविष्य नागर, सादोपुर गांव निवासी मानव बैसोया अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
तीनों बॉक्सरों का चयन हरियाणा के रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित हुए प्री ट्रायल में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। ट्रायल में कोच की भूमिका जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया और एनआईएस कोच कोमल को सौंपी गई है।
-- -- -- --
पुणे ट्रायल में खेलते हुए मैं अपनी पूरी तैयारी और मेहनत दिखाना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य आर्मी टीम में चयन पाना है।
-- मानव बैसोया, बॉक्सर
-- --
इस अवसर के लिए उत्साहित हूं। मेरी कोशिश होगी कि मैं आर्मी टीम में जगह बनाऊं।
-कृष भाटी, बॉक्सर
-- --
प्री ट्रायल में स्वर्ण जीतकर आत्मविश्वास बढ़ा है। अब पुणे में अपनी ताकत का सही प्रदर्शन करके टीम में चयन पाना मेरा उद्देश्य है।
-- भविष्य भाटी, बॉक्सर