फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested, including two solvers, giving exams in the name of others

शामली,पानीपत, सोनीपत समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : दूसरे के नाम पर परीक्षा देते दो गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 27 Apr 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including two solvers, giving exams in the name of others
फोटो
विज्ञापन

दूसरे के नाम पर परीक्षा देते दो सॉल्वर समेत तीन गिरफ्तार

- सेक्टर-64 स्थित एनटीए केंद्र पर जेएनयू की रिक्रूटमेंट परीक्षा हो रही थी आयोजित
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सेक्टर-64 स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) केंद्र पर दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे दो सॉल्वर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शामली निवासी अमित, पानीपत निवासी दीपक और सोनीपत निवासी महेश के रूप में हुई है। आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
बुधवार को सेक्टर-64 स्थित एनटीए केंद्र पर जेएनयू के लिए रिक्रूटमेंट परीक्षा आयोजित की जा रही थी। फेस रीडर और बाॅयोमेट्रिक से पता चला कि परीक्षा केंद्र पर अमित मोहम्मद फरमान के नाम से परीक्षा में बैठकर प्रश्न पत्र हल कर रहा था। उसके पास से नकली आधार कार्ड, रफ शीट और नकली प्रवेश पत्र मिला है। वहीं दीपक महेश निवासी सोनीपत के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसके कब्जे से दो अलग-अलग प्रवेश पत्र और महेश कुमार के नाम का फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने परीक्षार्थी महेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा परीक्षार्थी मोहम्मद फरमान फरार है। पुलिस उसके बारे में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसके आधार पर उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन


किसी बड़े सॉल्वर गिरोह से जुड़े होने की आशंका
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि चार साल पहले आरोपी अमित निवासी शामली पहले भी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए राजस्थान में पकड़ा जा चुका है। मामले में वह जेल में बंद था। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है पकड़े गए आरोपी किसी बड़े सॉल्वर गिरोह से जुड़े हैं। एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को एनटीए केंद्र से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहले पकड़े गए सॉल्वर

9 जनवरी 2020- नॉलेज पार्क के एक काॅलेज में दोस्त के जगह पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा देते बिहार निवासी डॉक्टर गिरफ्तार
16 दिसंबर 2021 - सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने पांच लोगो को सेक्टर-62 से गिरफ्तार कर साॅल्वर गिरोह का किया पर्दाफाश
20 जुलाई 2022 - नॉलेज पार्क में एलएलबी की परीक्षा देते एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed