फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three accused of bike boat fraud appear in Nainital court

बाइक बोट फर्जीवाड़े के तीन आरोपियों की नैनीताल कोर्ट में पेशी

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three accused of bike boat fraud appear in Nainital court
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी संजय भाटी, करनपाल और राजेश भारद्वाज की मंगलवार को नैनीताल कोर्ट में पेशी हुई। आरोपियों के खिलाफ एक बाइक की रकम लगाने के बाद ठगे जाने पर एक पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। लुकसर जेल में बंद 13 अन्य आरोपियों को भी 29 नवंबर को तलब किया गया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में तैनात जांच अधिकारी निर्मल सिंह नटवाल ने बताया कि एक बाइक के लिए 62100 रुपये लगाने वाले मुखानी थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। इसमें संजय भाटी समेत अन्य आरोपियों को नामजद किया गया था। इस केस में नैनीताल की अदालत ने लुकसर जेल में बंद संजय भाटी, करनपाल और राजेश भारद्वाज को तलब किया था। आरोपियों को मंगलवार को पेश किया गया। आरोपियों ने देश के सैकड़ों सैनिकों व पूर्व सैनिकों के अलावा देश के हजारों नागरिकों को ठगा है। इस कारण आरोपियों के खिलाफ पीड़ितों ने कई राज्यों में केस दर्ज कराए हैं। सीबीआई समेत अन्य राज्यों की पुलिस भी आरोपियों पर शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed