फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Threat to bomb eight hospitals and Tihar

Noida News: आठ अस्पतालों व तिहाड़ को बम से उड़ाने की धमकी

Tue, 14 May 2024 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Threat to bomb eight hospitals and Tihar
ईमेल भेजकर दी गई धमकी, बम व डॉग स्क्वॉड की तलाशी में नहीं मिला विस्फोटक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के आठ अस्पतालों और तिहाड़ जेल में मंगलवार को बम रखे होने की धमकी मिली। दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल, दीपचंद्र बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, अतरसेन जैन अस्पताल, चाचा नेहरू अस्पताल, डीडीयू अस्पताल व अंबेडकर अस्पताल और तिहाड़ को धमकी भरे ईमेल मिले। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के अलावा बम व डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तलाशी अभियान के दौरान किसी भी जगह विस्फोटक नहीं मिला।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पहली सूचना सुबह 10:45 बजे आई। इसमें बताया गया कि अशोक विहार स्थित दीपचंद बंधु अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। दूसरी सूचना 10:55 बजे में डाबड़ी के दादा देव अस्पताल, तीसरी सूचना 11:01 बजे फर्श बाजार स्थित हेडगेवार अस्पताल, चौथी सूचना 11:12 बजे शाहदरा स्थित जीटीबी अस्पताल से मिली। साथ ही, अन्य अस्पतालों केशवपुरम में अत्तर सेन जैन अस्पताल, गीता कॉलोनी में चाचा नेहरू अस्पताल, रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल और हरिनगर स्थित डीडीयू अस्पताल से मिली।पुलिस के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल परिसरों और तिहाड़ में मोर्चा संभाला। भीड़भाड़ वाले इलाकों को खाली करा लिया गया। करीब एक घंटे चले तलाशी अभियान के बाद बम की सूचना को अफवाह करार दिया गया।
विज्ञापन

बीबल डॉटकॉम से भेजा ईमेल
पुलिस के अनुसार, ईमेल यूरोप की मेलिंग सेवा कंपनी बीबल डॉटकॉम से भेजा गया है। इस बार- courtisgod123@beeble.com आईडी से मेल किया गया है। आरोपी ने लिखा है कि मैंने इमारत में विस्फोटक उपकरण रखे हैं। अगले एक घंटे में विस्फोट होगा। आपके पास बम को निष्क्रिय करने के लिए कुछ घंटे हैं अन्यथा निर्दोष लोगों का खून बह जाएगा। धमकी के पीछे कोर्ट नाम का समूह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी मिली थी धमकी

रविवार को 22 अस्पतालों, आईजीआई एयरपोर्ट व उत्तर रेलवे सीपीआरओ कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला था। जबकि एक मई को दिल्ली-एनसीआर के करीब दो सौ से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी मिली थी। एक महीने के भीतर चौथी बार यह धमकी भरा ईमेल आया है। इससे पहले 30 अप्रैल को यमुनापार के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अभी तक इन मामलों में पुलिस मेल भेजने वालों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article