फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   thousands of farmers will chant in the tractor parade

ट्रैक्टर परेड में हल्ला बोलेंगे हजारों किसान

Sun, 24 Jan 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
thousands of farmers will chant in the  tractor parade
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक आफताब अहमद - फोटो : Mewat
पुन्हाना। फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मम्मन खां इंजीनियर ने रविवार को मेवात के सुनहेड़ा बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने को समर्थन दिया। विधायक ने किसानों की सभी मांगों को जायज करार दिया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को जिले से हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर परेड में शिरकत करेंगे। मेवात के किसान आजादी से लेकर अब तक किसी भी आंदोलन में पीछे नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार आने से हर वर्ग दुखी है। तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं। जब किसान कानूनों को चाहते नहीं हैं तो सरकार को वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अडानी, अंबानी आदि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कृषि कानून लेकर आई है। अगर सरकार किसानों का भला ही करना चाहती है तो किसान संगठनों से बात कर कानूून बनाए। सरकार को एमएसपी की लिखित गारंटी भी देनी चाहिए। वहीं, एडवोकेट अरशद नीमका ने कहा कि देश के किसान पिछले 60 दिनों से अलग- अगल बॉर्डरों पर बैठे हैं। फिर भी सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि मेवात और देश के किसान तब तक धरनों से नहीं उठेंगे, जब तक कानून वापस नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed