फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This time, the Ayodhya Mahotsav will be held from December 25 to January 5.

Noida News: इस बार 25 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच होगा अयोध्या महोत्सव

Fri, 28 Nov 2025 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
This time, the Ayodhya Mahotsav will be held from December 25 to January 5.
कौशलपुरी में आयोजित बैठक में मौजूद अति​थि व  अयोध्या महोत्सव के पदा​धिकारी। - फोटो : कौशलपुरी में आयोजित बैठक में मौजूद अति​थि व अयोध्या महोत्सव के पदा​धिकारी।
अयोध्या। अयोध्या के वार्षिक महापर्व अयोध्या महोत्सव की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई हैं। 17वीं बार आयोजित हो रहा यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन इस वर्ष 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

महोत्सव की तिथियों की घोषणा कौशलपुरी स्थित महोत्सव कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा तथा अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि अयोध्या महोत्सव संस्कृति के विविध रंगों का संगम है, जो अयोध्या की परंपरा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को एक भव्य मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन अयोध्या की गरिमा और महानता के अनुरूप होना चाहिए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि राम सबके हैं, और अयोध्या महोत्सव राम का महोत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अयोध्या से निकलने वाली शोभायात्रा महोत्सव को एक अलग कलेवर देगी। समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव का भूमि पूजन 22 दिसंबर को और उद्घाटन 25 दिसंबर को किया जाएगा। उद्घाटन दिवस पर धर्मध्वजा कार्यक्रम के एक माह पूर्ण होने पर लता चौक से कार्यक्रम स्थल तक अयोध्या महोत्सव शुभारंभ यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव में दुरदुरिया पूजन, कन्या पूजन, संत समागम, दंगल, फोक अवॉर्ड शो, भजनामृत, अयोध्या आइडल जैसे विविध आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।

इस वर्ष की थीम लोक संस्कृतियों का संगम निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रबंधक आकाश अग्रवाल, निदेशक नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष विजय यादव, मोहित मिश्रा, जनार्दन पांडेय, निकिता चौहान सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed