{"_id":"61f993664cda1218b5286aab","slug":"thieves-stole-mobiles-worth-11-lakhs-100-meters-away-from-the-police-post-noida-news-noi62994940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर चोरों ने 11 लाख के मोबाइल चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर चोरों ने 11 लाख के मोबाइल चुराए
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भंगेल चौकी से चंद कदम दूर चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 11 लाख रुपये के मोबाइल चुरा लिए। घटना तड़के करीब 4:30 बजे के आसपास की है। पीड़ित की दुकान पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकानदार कुलदीप चौहान ने बताया कि भंगेल चौकी के पास मोबाइल की दुकान है। उसमें करीब 11 लाख रुपये के मोबाइल रखे थे। सोमवार रात दुकान बंद कर वह घर आ गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सभी मोबाइल गायब थे। तुरंत घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि दुकान के सीसीटीवी कैमरे को भी चोर उखाड़कर ले गए हैं। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे पता चला है कि तीन नकाबपोश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे आए थे और बहुत कम समय में सारे मोबाइल चोरी कर ले गए। उन्होंने अपने कई नजदीकियों पर भी संदेह जताया है। उनका कहना है कि नजदीकी व्यक्ति ही इतनी जल्दी घटना को अंजाम दे सकता है। उधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र की खजूरी कॉलोनी में भी चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक कीमत के मोबाइल चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार दीपक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घर से 3.70 लाख रुपये का माल किया पार
चोरों ने सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-27 निवासी रेखा देवी के घर से 3.70 लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय वह एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूचना पर प्रतिक्रिया देने में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट अव्वल
यूपी-112 के रिस्पांस टाइम में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट नगर का दबदबा बना हुआ है। मंगलवार को जारी सूची में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने लगातार सातवीं बार पहला स्थान हासिल किया। जुलाई से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट अव्वल बना हुआ है। जनवरी में यूपी-112 में चार बार पीआरवी ऑफ द डे का खिताब प्राप्त किया है। वर्तमान में पीआरवी को दिन में 500 के करीब सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। इन पर डायल-112 से 65 चार पहिया व 51 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुंचकर त्वरित सहायता दी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट में छह महिला पीआरवी भी चलती हैं। इसके अलावा हाईवे पर सुरक्षा व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए चार पीआरवी ईस्टर्न पेरिफेरल तथा 2 पीआरवी यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात हैं। दनकौर, फेज दो और रबुपुरा कोतवाली क्षेत्र में पीआरवी टीम की सराहनीय पहल से जनवरी में भी कमिश्नरेट पहले स्थान पर रहा।