फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be obstacles in the way of Noida's smart city to overcome: CEO

नोएडा के स्मार्ट सिटी बनने की राह में खड़ी बाधाएं होंगी दूर : सीईओ

Tue, 16 Jul 2019 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
There will be obstacles in the way of Noida's smart city to overcome: CEO
नवनियुक्त सीईओ रितु माहेश्वरी।
नोएडा के स्मार्ट सिटी बनने की राह में खड़ी बाधाएं होंगी दूर : सीईओ
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा को यूपी का चेहरा माना जाता है। लिहाजा यहां लोगों से जुड़ी सभी सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही नोएडा के स्मार्ट सिटी बनने की राह में खड़ी सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा। सोमवार को नोएडा प्राधिकरण में पदभार संभालने के बाद सीईओ रितु माहेश्वरी ने यह बातें कहीं। उन्होंने शहर से जुड़ी सभी सेवाओं से लेकर अवैध निर्माण और बिल्डर-खरीदार मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
नागरिक सुविधाओं पर रहेगा पूरा जोर
सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य कार्य नागरिकों को सुविधाएं दिलाना होगा। इससे जुड़ी सभी सेवाओं को पारदर्शी बनाया जाएगा। अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। इसके अलावा स्वच्छता और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पौधरोपण और जल संरक्षण की दिशा में काम करना होगा। जो भी पुराने प्रोजेक्ट हैं और जनता से जुड़े हैं उनको समय से पूरा कराने पर जोर होगा। विकास कार्य कराने के अलावा प्राधिकरण की ऐसी संपत्तियों को चिह्नित कर काम कराया जाएगा, जिससे प्राधिकरण को राजस्व की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन

बिल्डर-खरीदार मामले में साप्ताहिक मॉनिटरिंग
सीईओ ने कहा कि बिल्डर और खरीदारों का मामला काफी बड़ा है। इसमें कई मामले कोर्ट में हैं। वहीं, ऐसे मामले जहां प्राधिकरण के प्रयासों से खरीदारों को राहत मिल सकती है उसे कराया जाएगा। यही नहीं इस मामले में साप्ताहिक तौर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका मकसद प्राधिकरण के बकाये की वसूली और राजस्व को बढ़ाना होगा, वहीं खरीदारों को भी फ्लैट दिलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने अवैध निर्माण नियमित करने पर काम होगा
सीईओ का कहना है कि शहर में नए अवैध निर्माण नहीं होने चाहिए। यही नहीं पुराने निर्माण को नियमित करने की दिशा में काम होगा। इसमें ऐसे निर्माण जो कि खतरनाक हैं और इससे जनता को नुकसान हो सकता है उसे गिराने के बारे में भी आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी बिल्डरों को भी सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण करना होगा। इसमें नक्शा पास कराने के दौरान ही नियमों की पूरी जानकारी दे दी जाती है, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
सेवाओं के लिए शुरू होगा मोबाइल एप
सीईओ ने बताया कि जितने भी बड़े प्रोजेक्ट हैं या सेवाएं हैं, उन सबकी ऑनलाइन मैपिंग नहीं हुई है। इसमें स्वच्छता, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से लेकर अन्य सभी सेवाओं को मोबाइल एप के तहत लाया जाएगा, ताकि लोगों को हमारी सेवाओं का पता चल सके। इसमें इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी सेवाओं को भी रखा जाएगा।
गाजियाबाद की तर्ज पर शुरू होंगे कई कार्य
सीईओ ने कहा कि प्रत्येक घर से कूड़ा उठना चाहिए। वहीं खुले ढलाव घर को पूरी तरह से बंद करना होगा। यही नहीं कूड़े का जैविक निस्तारण भी करना होगा। सॉलिड वेस्ट को बेहतर तरीके से निस्तारित करना होगा। सभी सोसाइटियों में कंपोस्टिंग की सुविधा होनी चाहिए। यहां कंपोस्टिंग के लिए प्लांट लगने जरूरी हैं। गाजियाबाद की तर्ज पर फूलों, बाजारों से निकलने वाला कूड़ा, निर्माण साइटों से निकलने वाला कूड़ा और प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने की दिशा में काम होगा। प्रत्येक सेक्टरों व बाजारों में सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन होने चाहिए। स्वच्छता सर्वे पर भी कवायद होगी। पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। किचन से निकलने वाले कचरे को लेकर भी नियम बनेगा।
प्राधिकरण की इमारत का फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल ऑडिट होगा
सीईओ रितु माहेश्वरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि इमारत की हालत ठीक नहीं है। इसका फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट होगा। इसकी रिपोर्ट 15 दिन में जारी होगी। प्राधिकरण कार्यालय में रिकॉर्ड को बेहद खराब तरीके से रखे होने की बात भी कही। उन्होंने इसे ठीक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा ऑनलाइन सेवाओं को सभी विभागों से जोड़ने को कहा। स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्राधिकरण कार्यालय से करने का निर्देश दिया।
ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनेगा
सीईओ ने कहा र्कि आईटीएमएस सिस्टम लागू कराएंगे। स्मार्ट सिटी के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाना बेहद जरूरी है। साथ ही इसे लागू कराने पर भी बात होनी चाहिए। यही नहीं शहर में अवैध अतिक्रमण बंद होने चाहिए। जहां-जहां अवैध अतिक्रमण की शिकायत आती है तो उसका निस्तारण होना चाहिए। शहर के प्रवेश और निकास द्वार से जुड़ी सभी सड़कों के टूटे हुए डिवाइडर एक माह में रिपेयर होंगे। डिवाइडर को पेंट कराया जाएगा। शहर की आंतरिक सड़कों को भी सुधारा जाएगा। वर्टिकल गार्डन और पेंटिंग आदि के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में आगे आने की कवायद होगी।

इमारतों व पार्कों में होगी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सुविधा
सीईओ ने कहा कि सभी इमारतों व पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होनी चाहिए। यही नहीं एसटीपी के ट्रीट वाटर का प्रयोग कहां किया जा सकता है, इस पर ध्यान देना होगा। शहर में जलभराव के कारणों की जांच होनी चाहिए और इसे हमेशा के लिए दूर करने की दिशा में काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed