{"_id":"60f08cdd8ebc3ecccc2909c4","slug":"there-will-be-no-vaccine-without-slot-in-the-district-hospital-noida-news-noi593750428","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बिना स्लॉट नहीं लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बिना स्लॉट नहीं लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिला अस्पताल में बिना स्लॉट बुक कराए टीका लगवाने पहुंच रहे लोगों की मुश्किलें हाल-फिलहाल कम नहीं होंगी। वैक्सीन की कमी के बीच अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्लॉट बुक कराकर आने वालों का ही टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड लेकर टीका लगवाने के लिए पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें मायूस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए सबसे ज्यादा भीड़ लग रही है। जिन लोगों ने स्लॉट बुक कराए थे, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैक्सीन की कमी से कई लोगों को टीका नहीं लग पाया।
ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों को लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। दादरी, बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिले में करीब 40 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना सात से आठ हजार टीके लगाए जा रहे हैं। जबकि, जुलाई से पहले आंकड़ा 3 से चार गुना अधिक था। वैक्सीन की कमी कब दूर होगी, इसका जवाब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी नहीं दे पा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। बिना स्लॉट बुक कराए टीका लगवाने के लिए लोग अस्पताल नहीं आएं।
चक्कर खाकर गिरी महिला
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए आई महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि महिला खाली पेट टीका लगवाने पहुंची थी। काफी देर तक अपना नंबर आने का इंतजार करती रही। जब नंबर आया तो कुछ खाकर आने का हवाला देकर उसे लौटा दिया गया। इस बीच महिला चक्कर खाकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाकर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
8351 लोगों को लगा टीका
बृहस्पतिवार को जिले में 41 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 8351 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 4555 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 3796 रही।
फिर बढ़े कोरोना के मरीज
कोरोना संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को फिर से बढ़ गई। राज्य सर्विलांस से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 6 नए मामले सामने आए। 5 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 62,630 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, 41 लोगों का इलाज चल रहा है। इससे पहले 11 जुलाई को भी 6 संक्रमित दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमितों के मामले में टॉप-5 शहरों में गौतमबुद्ध नगर का स्थान रहा।