फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be direct connectivity from Greater Noida to Eastern Peripheral Expressway

Noida News: ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी

Fri, 29 Aug 2025 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
There will be direct connectivity from Greater Noida to Eastern Peripheral Expressway
- सिरसा से लडपुरा के बीच छूटी सड़क को बनाएगा ग्रेेनो प्राधिकरण, करीब 600 लंबाई में 130 मीटर रोड बनाने पर होगा 21 करोड़ रुपये खर्च
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। लंबे समय से अधूरी पड़ी सिरसा से लडपुरा अंडरपास के बीच की सड़क निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। 130 मीटर चौड़ी इस सड़क को बनाने में करीब 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक अक्तूबर से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
ग्रेनो के अधिकारियों के मुताबिक कासना-सूरजपुर रोड आगे जाकर बुलंदशहर रोड से मिलती है। यह सड़क ईकोटेक-9 सेक्टर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ती है। अभी यह सड़क सिरसा से आगे लडपुरा अंडरपास के पास से एक्सप्रेसवे तक कुछ हिस्से में अधूरी है। इससे ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद, पलवल की तरफ से हरियाणा जाने वालों को दिक्कत होती है। लंबे समय से इस सड़क के काम को पूरा करने के लिए मांग बनी हुई थी।
विज्ञापन

अब सीईओ एनजी रविकुमार की मंजूरी के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने इस अधूरे काम को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर के अंत तक एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां काम शुरू कराया जाना है। इससे पहले जरूरी यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम भी यहां कराए जाएगा। 600 मीटर लंबाई में इस सड़क को 130 मीटर चौड़ा बनाया जाना है। इसके अलावा सर्विस लेन, नाला निर्माण और सीवरेज लाइन डालने जैसे काम भी इसके साथ कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed