{"_id":"61955d49c9b5610a00270721","slug":"there-will-be-change-in-the-outline-of-the-foundation-stone-laying-program-preparations-were-stopped-grnoida-news-noi616398428","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा में होगा बदलाव, रुकी रहीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा में होगा बदलाव, रुकी रहीं तैयारियां
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां रुकने के बाद सुनसान पड़ा सभास्थल।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। एयरपोर्ट के 25 नवंबर को प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहा काम बुधवार को अचानक रुक गया। इस मामले को लेकर दिनभर अधिकारियों की बैठकें चलती रहीं। वहीं, इंवेंट कंपनी के कर्मचारी आदेश का इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि हाईकमान व आला अधिकारियों के निर्देश पर शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेेखा में संशोधन व बदलाव के कारण काम रोका गया था।
नगला फूल खां गांव के पास रोही की जमीन पर पंडाल लगाने सहित अन्य काम में इवेंट कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी लगे हुए थे। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर शाम हाईकमान या पीएमओ से कार्यक्रम के फाइनल रूपरेखा को लेकर आपत्ति जताने के बाद संशोधन या बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। इस कारण बुधवार को काम रोकना पड़ा। इधर, यमुना प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन से लेकर निर्माण कंपनी और इंवेट कंपनी के अधिकारी प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट और समीक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे, लेकिन किसी अधिकारी ने दौरा नहीं किया। साइट पर तैनात मजदूर दिनभर टेंट को आगे बढ़ाने के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन नया आदेश नहीं मिला।
मंच की सुरक्षा के लिए पहुंची पीएसी ने डाला डेरा
दोपहर बाद पीएसी के जवानों की एक टोली ट्रक में सामान लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां जवानों ने अपने रहने-सहने के लिए अस्थायी तंबू लगाकर उसमें रहना शुरू कर दिया। हेलीपैड तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्लूडी विभाग की है। इसके लिए विभाग की एक टीम बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर सामान लेकर पहुंची। टीम जमीन को तैयार करने के लिए रोलर लेकर आई थी, लेकिन दिनभर फाइनल रूपरेखा के इंतजार में हैलीपेड का काम भी शुरू नहीं हो सका। इवेंट कंपनी के कुछ ट्रक सुल्तानपुर से शिलान्यास स्थल पर बैरीकेडिंग व अन्य सामान को लेकर अलीगढ़ पहुंचने के बाद साइट पर आने के लिए पूछ रहे थे, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर तैनात कर्मचारी शाम तक अलीगढ़ में रुककर इंतजार करने के लिए बोलते रहे।