फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be a review of the construction of airport in Lucknow today

Noida News: लखनऊ में आज होगी एयरपोर्ट के निर्माण की समीक्षा

Tue, 18 Jun 2024 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
There will be a review of the construction of airport in Lucknow today
अपर मुख्य सचिव नमो भारत और लाइट मेट्रो रेल परियोजना पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा बुधवार को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल करेंगे। लखनऊ में होने वाली बैठक में सितंबर से शुरू होने वाली विमान सेवाओं की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही, नमो भारत, लाइट मेट्रो रेल समेत अन्य कई परियोजनाओं पर भी मंथन होगा।
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट का रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन और रडार सहित अन्य उपकरण लग चुके हैं। वर्तमान में टर्मिनल भवन में फिनिशिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। 29 सितंबर से एयरपोर्ट पर उड़ान प्रस्तावित है। नोएडा एयरपोर्ट के प्रथम चरण का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। परियोजना पर 30,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के पहले चरण में दो रनवे और एक टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार एयरपोर्ट से 1.2 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन

परियोजनाओं की हिस्सेदारी पर होगी चर्चा
परी चौक से एयरपोर्ट तक प्रस्तावित लाइट मेट्रो और एयरपोर्ट को गाजियाबाद व दिल्ली आईजीआई से जोड़ने वाली नमो भारत ट्रेन की डीपीआर तैयार हो चुकी है। शासन को भेजे गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलनी है। इसमें राज्य सरकार, केंद्र सरकार, विकास प्राधिकरण की हिस्सेदारी पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed