फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was a bullet in the encounter, after leaving the jail, he started looting again

मुठभेड़ में लगी थी गोली, जेल से छूटकर फिर करने लगा लूटपाट

Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
There was a bullet in the encounter, after leaving the jail, he started looting again
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। एक साल पहले लूट के मामले में पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद बदमाश करन को जेल भेज दिया गया था। बाहर आते ही उसने फिर गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को बीटा-2 थाना पुलिस ने करन, उसके भाई अर्जुन व दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर आठ वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे दो बाइक और लूटे गए आठ मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि लगातार राहगीरों से मोबाइल आदि लूटने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। गिरोह की गिरफ्तारी के लिए बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत को निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए करन, अर्जुन व रोहित सिरसा गांव के रहने वाले हैं, जबकि चौथा आरोपी जहांगीपुर, बुलंदशहर निवासी रविंदर है। चारों बदमाशों को होली पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुनसान स्थानों वर राहगीरों को लूटते थे।
विज्ञापन

मास्क लगाकर करते हैं वारदात
आरोपी सीसीटीवी से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदलकर चेहरे पर मास्क या हेलमेट पहनकर वारदात करते हैं। कई बार आरोपी टोपी भी लगा लेते थे। आरोपियों ने आठ दिसंबर को हौंडा चौक से एक राहगीर से मोबाइल लूटा था। इसके अलावा कासना औद्योगिक क्षेत्र, साइट फाइव कासना रोड आदि जगह लूटपाट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर मां-बेटी से जूलरी उतरवाकर फरार
नोएडा। मां-बेटी को लिफ्ट देकर कार बदमाश धोखाधड़ी से जूलरी और नकदी लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, मुरादनगर निवासी मंजू ने शिकायत दी है कि वह बृहस्पतिवार को मां के साथ जेवर जाने के लिए सेक्टर-37 चौराहे पर खड़ी थी। इस बीच एक कार आकर रुकी और कार सवार बदमाशों ने दोनों से पूछा कि कहां जाना है। मां-बेटी ने जब जेवर जाने की बात कही तो बदमाशों ने दोनों को बिठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद एक बदमाश ने कहा कि यह बैंक की गाड़ी है। इसमें बैंक के रुपये रखे हुए हैं।

पुलिस आगे तलाशी ले रही है। इस कारण जिसके पास जो भी नकदी व जूलरी हो वह उसे दे दें। इस पर दोनों मां-बेटी ने चार हजार रुपये व दो लाख रुपये से अधिक की जूलरी उसे दे दी। दोनों को सड़क पर उतारने के बाद बदमाश कुछ समय बाद वापस आने की बात कहकर फरार हो गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed