{"_id":"68a1cc3506e2875b4e07ad4e","slug":"there-is-no-place-for-sports-children-remain-confined-in-rooms-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71903-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेलकूद के लिए जगह नहीं, कमरों में कैद रहते हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेलकूद के लिए जगह नहीं, कमरों में कैद रहते हैं बच्चे
विज्ञापन
अपर हेड :
आम्रपाली गोल्फ होम्स व किंग्सवुड्स सोसाइटी के लोग बोले, सुरक्षा व्यवस्था लचर होने से असुरक्षित महसूस करती हैं महिलाएं
फोटो कैप्शन:
लिफ्ट में कैमरे न होने और जलभराव जैसे मुद्दे पर चर्चा करते निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी में खेलकूद की व्यवस्था न होने के कारण बच्चे घरों में कैद हो रहे हैं। इससे उनकी शारीरिक गतिविधि नहीं हो पा रही है। लिफ्टों में कैमरा नहीं हैं। जलभराव की समस्या बनी हुई है। लिफ्ट भी खराब रहती है। लिहाजा निवासियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है जबकि लाखों रुपये देकर फ्लैट खरीदा था। ये कहना है ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड्स सोसाइटी के निवासियों का।
रविवार को सोसाइटी में हुए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि गेट पर सुरक्षा गार्डों के साथ अप्रूवल लेने की व्यवस्था तक नहीं है। सोसाइटी में देर रात लोगों का आना-जाना लगा रहता। ऐसे में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।
सोसाइटी की लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं है।- राघवेंद्र यादव
यहां बच्चों के लिए खेलकूद तक की सुविधा नहीं है। - मुरारी सिंह
सुरक्षा इंतजाम लचर है। महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं। - पिंकी सिंह
सुरक्षा को लेकर काफी परेशानी है। गेट पास नहीं है।- प्रीति शर्मा
निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जलभराव होता है। -रेखा पांडे
यह सोसाइटी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में बनी है। - दिव्यांशु अवस्थी