फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft was also done in another flat of Purvanchal Silver City Society

पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी के एक और फ्लैट में भी हुई थी चोरी

Sat, 19 Jun 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Theft was also done in another flat of Purvanchal Silver City Society
ग्रेटर नोएडा। 25 करोड़ की चोरी के खुलासे के बाद चर्चा में आईं पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी में इंजीनियर के फ्लैट से भी चोरी का मामला सामने आया है। इंजीनियर के परिवार समेत लखनऊ जाने के दौरान 20 मई को उनकी पत्नी की जूलरी चोरी की वारदात हुई थी। 25 मई को वारदात की जानकारी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। जिसमें तीन आरोपियों की तस्वीर मिली थी। पुलिस इन आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से लखनऊ निवासी सुल्तान अहमद इंजीनियर हैं। पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी के टावर नंबर-13 के फ्लैट नंबर 504 में रहते हैं। 6 मई को सुल्तान अहमद परिवार समेत अपने पैतृक शहर लखनऊ गए हुए थे। 25 मई को वह लौटे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है और भीतर सामान बिखरा पड़ा है। उनकी पत्नी के सोने के दो कंगन, एक अंगूठी आदि चोरी कर लिए गए थे।
विज्ञापन

जबकि कपड़े व आर्टिफिशियल आभूषण बेड पर बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। तब पता चला कि 20 मई को तड़के तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि सोसाइटी में रहने वाले किसी व्यक्ति या कर्मचारी का भी वारदात में हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed