फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The youth took away the bicycle from the 9th floor of the society

सोसाइटी की 9वीं मंजिल से साइकिल चुराकर ले गया युवक

Wed, 10 Nov 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The youth took away the bicycle from the 9th floor of the society
लिफ्ट के सीसीटीवी में कैद साइकिल चोर। अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित गौड़ ग्रेंडियर सोसाइटी की 9वीं मंजिल पर एक फ्लैट के बाहर खड़ी 25 हजार रुपये की साइकिल को युवक चुराकर ले गया। युवक लिफ्ट से साइकिल को लेकर बेसमेंट तक पहुंचा और आसानी से फरार हो गया। लिफ्ट और सोसाइटी के बेसमेंट में लगे सीसीटीवी में युवक की फुटेज स्पष्ट नजर आ रही है। पीड़ित ने इस बाबत पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फ्लैट संख्या डी-951 निवासी सुमित सिंह एक आईटी कंपनी में उच्च पद पर काम करते हैं। सुमित ने बताया कि उनके पास पीले और काले रंग की एक फायरफॉक्स कंपनी की साइकिल थी जो 24,700 रुपये में खरीदी थी। साइकिल उनके 9वीं मंजिल स्थित फ्लैट के बाहर ही खड़ी रहती थी। रविवार रात करीब आठ बजे एक युवक साइकिल को चुराकर ले गया। उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो हाफ पेंट और टी-शर्ट पहने एक युवक साइकिल को लिफ्ट में नीचे बेसमेंट में लेकर जाता दिखाई दिया। बेसमेंट में पहुंचकर वह पीछे की ओर चला गया। वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। ऐसे में यह पता नहीं चल पाया कि युवक बेसमेंट से साइकिल कैसे ले गया। माना जा रहा है कि युवक सोसाइटी में ही किसी से मिलने आया था और कार बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी थी। साइकिल को वह कार में रखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed