फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The work of installing explosives will start from the third week of April

अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा विस्फोटक लगाने का काम

Sun, 06 Mar 2022 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
The work of installing explosives will start from the third week of April
नोएडा। सेक्टर-93ए में सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर को ध्वस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। फिलहाल यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए बड़ी तादाद में मजदूर बुलाए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका से आए विशेषज्ञों के अनुसार अभी टावर में निशान लगाने का काम चल रहा है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से यहां विस्फोटक लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

मुंबई की एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी ने ट्विन टावर की साइट को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। हथौडे़ और जेसीबी की चोट से टावर का कोई टुकड़ा उछलकर सड़क से गुजर रहे लोगों को घायल नहीं कर दे इसके लिए टावर के सामने की ओर सड़क की एक लेन को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। उधर, एडिफिस कंपनी दक्षिण अफ्रीका स्थित कंसल्ट कंपनी के दो और विशेषज्ञ यहां एक दिन पहले पहुंच गए थे। शनिवार से उन्होंने अपना काम संभाल लिया। टावर के एक-दो मंजिलों को छोड़कर उनमें विस्फोटक लगाए जाने के लिए निशान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए इसकी स्टेटस रिपोर्ट तीन सप्ताह के अंदर कोर्ट के समक्ष पेश करे। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद तीसरे ही दिन यानी 9 फरवरी को नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में ट्विन टावर गिराए जाने की तारीख पर 22 मई की मुहर लगा दी गई थी। बैठक में यह भी तय हुआ था कि 20 फरवरी तक कंपनी वहां काम शुरू कर देगी। तय समय के साथ ही कंपनी ने अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed