फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The woman was kicked out of her home for not bringing a Fortuner car and 51 lakh rupees.

Noida News: फार्च्यूनर कार और 51 लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला

Sat, 03 Jan 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
The woman was kicked out of her home for not bringing a Fortuner car and 51 lakh rupees.
फार्च्यूनर कार और 51 लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

पुलिस ने पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। फार्च्यूनर कार और 51 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। प्रताड़ना से मानसिक तनाव में आई महिला का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर निवासी बाबू राम ने बेटी निशु की शादी छह दिसंबर 2024 को नोएडा के सेक्टर-39 के ग्राम अगाहपुर निवासी सिद्धार्थ के साथ की थी। बाबू राम ने शादी के समय दान दहेज के लिए तय सभी शर्ताें को पूरा करते हुए करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिर भी ससुराल पहुंचते ही पति, सास व ससुर समेत अन्य ससुराली जन अतिरिक्त दहेज के रूप में फार्च्यूनर कार और 51 लाख रुपये की मांग करने लगे। मायके वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इससे नाराज होकर ससुरालवाले निशु को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर घर से निकालने की धमकी देते। पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई तो सामाजिक मान मर्यादा को देखते हुए उन्होंने बेटी को समझा बुझाकर शांत कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा, वहां पति व अन्य ने गलती मानी और समझौता कर लिया। बाद में फिर से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि मार्च में आरोपितों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने पति समेत अन्य से जानमाल को खतरे की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति सिद्धार्थ, सास मंजू, ससुर सच्चे सिंह और जेठ तनुज बैसोया के खिलाफ दहेत प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed