फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The weather was pleasant with light drizzle

Noida News: हल्की बूंदाबांदी के साथ सुहाना रहा मौसम, हवा भी रही साफ

Mon, 05 May 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant with light drizzle
-सोमवार को जिले का अधिकतम 34.3 और न्यूनतम तापमान 21.9 दर्ज किया गया
विज्ञापन

-मौसम विभाग के मुताबिक छह से 11 मई तक मौसम सुहाना रहेगा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले सप्ताह से सुहाने मौसम का असर इस सप्ताह भी जारी है। सोमवार सुबह हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई। दिन भर हल्के बादल छाए रहे और धूप में तेजी नहीं दिखाई दी। वहीं, दोपहर के समय शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। ऐसे में जिले का अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 21.9 दर्ज किया गया। इसी के साथ शहर में प्रदूषण से राहत है। हवा ग्रीन जोन में दर्ज हो रही है जो लोगों की सेहत के लिए बहुत बेहतर है।

सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 84 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 89 दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मौसम में बदलाव बना रहेगा। ऐसे में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। बता दें कि सुहाने मौसम से गर्मी की दस्तक कम हो गई है ऐसे में लोगों को गर्मी से होने वाली समस्याएं भी कम हो गई हैं। पिछले दिनों निकल रही तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। ऐसे में लोगों को उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक की समस्या बढ़ गई थी। छह से 11 मई तक मौसम सुहाना रहेगा। यदि धूप भी निकलेगी तो धूप में अधिक तेजी देखने को नहीं मिलेगी। बता दें कि इन दिनों प्रदूषण से भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed