फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The village headman attacked his friend's house due to a grudge, and the bullet missed.

Noida News: ग्राम प्रधान ने रंजिश में दोस्त के घर बोला हमला, गोली हुई मिस

Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The village headman attacked his friend's house due to a grudge, and the bullet missed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में रंजिश के चलते ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रसूलपुर मढ़ी निवासी आशु पुत्र जगपाल ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घर पर भोजन कर रहा था। मुख्य दरवाजे पर किसी ने लोहे की रॉड मारी। आवाज सुनकर उसने अपने भाई अंकुर को दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खुलते ही ग्राम प्रधान व उसके साथी लाठी-डंडे और हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने पिस्टल से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। घटनाक्रम पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान और आशु के बीच पहले दोस्ती थी लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed