फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Vice Chancellor will take a decision based on the report of the inquiry committee.

Noida News: जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति करेंगे निर्णय

Sun, 12 Oct 2025 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor will take a decision based on the report of the inquiry committee.
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान शिक्षिका और छात्र के बीच विवाद में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। शनिवार को छात्रों ने शिक्षिका के विरोध में धरना भी दिया। कुलपति के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। शनिवार सुबह शिक्षिका से मारपीट के विरोध में छात्रों का दल केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

कुछ देर में जब कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा पहुंचे तो उन्होंने छात्रों से धरने पर बैठने का कारण पूछा। छात्रों ने पूरी बात बताई। कुलपति ने कहा कि धरने पर बैठने की जरूरत नहीं थी। आप सीधे मेरे पास आ सकते थे। विवाद में जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। दो से तीन दिन में जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट दे देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र वापस लौट गए। 8 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह खत्म होने के बाद संगीत शिक्षिका और एक छात्र के बीच विवाद हो गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article