फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Transport Department has formed a team to investigate the suspension of RCs of three lakh vehicles.

Noida News: तीन लाख वाहनों के आरसी निलंबन की जांच के लिए परिवहन विभाग ने बनाई टीम

Sat, 04 Oct 2025 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
The Transport Department has formed a team to investigate the suspension of RCs of three lakh vehicles.
नियमों के अनुरूप होंगे निलंबन, बाकी बहाल किए जाएंगे, कई बाहरी वाहनों के नंबर भी शामिल
विज्ञापन

3 लाख आरसी के साथ 4 हजार डीएल भी निलंबित होने हैं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती के बीच जनवरी से सितंबर तक ट्रैफिक पुलिस ने तीन लाख वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और करीब चार हजार ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को भेजे। लेकिन प्रक्रिया नियमों के अनुरूप न होने पर विभाग ने छटनी और जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।
परिवहन विभाग के अनुसार भेजी गई सूची में कई ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें न तो गंभीर उल्लंघन हुआ है और न ही कानूनी तौर पर निलंबन बनता है। इस कारण विभाग ने वास्तविक मामलों की पहचान शुरू की है। केवल उन्हीं मामलों में निलंबन होगा जो मोटर वाहन अधिनियम की शर्तें पूरी करते हों।
विज्ञापन

सूची में कई बाहरी जिलों और राज्यों के वाहन नंबर भी हैं। विभाग ऐसे मामलों को संबंधित आरटीओ को भेज रहा है। नोएडा में दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों के वाहन बड़ी संख्या में आते-जाते हैं, जिन पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के मामलों में भी विभाग की टीम जांच कर रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजी गई चार हजार डीएल की सूची में से वास्तविक उल्लंघन वाले मामलों पर ही कार्रवाई होगी।

क्या कहता है नियम
मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल गंभीर उल्लंघन जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना या बार-बार नियम तोड़ने पर ही आरसी या डीएल निलंबन का प्रावधान है। अधिकांश मामलों में यह आधार स्पष्ट नहीं है, इसलिए विभाग ने वास्तविक मामलों पर ही निलंबन और बाकी की बहाली का निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू की है।
वर्जन

------
सूची के आधार पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन नियम के तहत जिन वाहनों पर निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए केवल उन्हीं पर कार्रवाई होगी। -सियाराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन, गौतमबुद्ध नगर

----
यदि ऐसे मामले सामने आते हैं तो उन्हें निलंबन की प्रक्रिया से हटाया जाएगा, नियमों के अनुरूप ही कार्रवाई जारी रहेगी। -डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed