{"_id":"68de7d732bc9d5abe70b4b66","slug":"the-traders-of-kasna-market-are-victims-of-neglect-na-news-c-23-1-lko1064-77054-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनदेखी के शिकार हैं कासना बाजार के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनदेखी के शिकार हैं कासना बाजार के व्यापारी
विज्ञापन
- कासना बाजार के व्यापारी बोले मूलभूत सुविधाओं की कमी से घट रही ग्राहकों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कासना बाजार के व्यापारी मूलभूत सुविधा नहीं होने से परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण ग्राहक बाजार में आने से कतराने लगे हैं। ग्राहकों को रोड पर ही कार खड़ी करनी पड़ती है। उनको वाहन का चालान कटने का डर भी लगा रहता है। बाजार में बिजली आपूर्ति भी स्थिति खराब है। सड़क पर लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्राधिकरण सुनवाई नहीं कर रहा।
कासना में आयोजित संवाद में व्यापारियों ने कहा कि बाजार में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। सफाई कर्मी खानापूर्ति करके चले जाते हैं। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हैं। बाजार में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। कासना बाजार के पास के कट को बंद कर दिया गया है। इससे ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। उन्हें काफी दूर से घूमकर आना पड़ता है। इसके बाद भी सड़क पर पार्किंग की जगह नहीं मिलती है। वहीं, सड़क की जर्जर हालात है। वहीं, नालियां चौक होने के जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी बाजार की गलियों में भर जाता है।
कोट
पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। बाइक भी सड़क पर खड़ी करनी पड़ती है। इससे ग्राहक लौट जाते हैं।- विनय बिंदल
नालियों की साफ सफाई नहीं होती। बारिश होते ही बाजार की गलियों में पानी भर जाता है। - रघुराज भाटी
सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की मरम्मत भी नहीं हो रही। - पुनीत गोयल
बाजार में कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों व ग्राहकों का काफी परेशानी होती है। - जयचंद भाटी
सड़क और बाजार में स्ट्रीट लाइट लगी हैं इनमें से अधिकतर हमेशा बंद ही रहती हैं।- अनिल तायल
बाजार में सफाई कर्मी नियमित सफाई करने नहीं आते है। गंदगी व कूड़े के ढेर लगा रहता है। -प्रदीप आर्य