{"_id":"69a082330a6f2e891d0eb0f0","slug":"the-track-resounded-with-the-roar-of-f-1-cars-racing-at-the-buddh-circuit-noida-news-c-491-1-gnd1001-4480-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुद्ध सर्किट पर दौड़ीं एफ-1 कारों की गर्जना से गूंजा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुद्ध सर्किट पर दौड़ीं एफ-1 कारों की गर्जना से गूंजा ट्रैक
विज्ञापन
प्रतियोगिता में रेसरों ने 300 से अधिक स्पीड में दौड़ाईं कारें
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) के ट्रैक पर बृहस्पतिवार को फाॅर्मूला-1 कारों का शोर सुनाई दिया। मौका था मोटरस्पोर्ट्स शो रन और हाई-ऑक्टेन मोटरस्पोर्ट्स स्टंट प्रतियेागिताओं का। यमुना सिटी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले बुद्ध् सर्किट पर फॉर्मूला-1 कारों से प्रतिभागी स्टंट और रेसिंग करते नजर आए। रेसर्स ने 300 किलोमीटर से अधिक की स्पीड पर कारें दौड़ाईं तो दर्शक भी रोमांचित हो उठे। रेडबुल और अमूल कंपनी की ओर से ‘गिव्स यू विंग्स’ नाम से इस मोटर स्पोर्ट का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में मौजूद अमूल के निदेशक डॉ. आकाश राजशखा ने आयोजन को युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों से युवाओं को वैश्विक खेल संस्कृति से जुड़ने, नई तकनीकों को समझने और अपने कौशल को निखारने की प्रेरणा मिलती है। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जेवर का क्षेत्र आज वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर है। निवेश, औद्योगिक विकास और खेल गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर हो रही प्रगति से यह क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।