फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The streets and roads of Ward-8 will have their own identity

Noida News: वार्ड-8 की गलियों और रास्तों की होगी अपनी पहचान

Fri, 26 Sep 2025 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:09 AM IST
सार

सोनीपत नगर निगम वार्ड नंबर 8 के गांवों में 1000 नए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए 30.92 लाख रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे गलियों की पहचान और सूचना व्यवस्था बेहतर होगी।

विज्ञापन
The streets and roads of Ward-8 will have their own identity

विस्तार

सोनीपत। नगर निगम के वार्ड नंबर 8 के तहत आने वाले गांव की गलियों व रास्तों की अपनी पहचान होगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से 1000 साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए 30.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने साइन बोर्ड लगाने के लिए टेंडर लगाया है। अगले सप्ताह टेंडर आवंटित होने के बाद छह माह में साइन बोर्ड लगा दिए जाएंगे। नगर निगम की ओर से शहर के अंदर साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू किया गया है। अब शहर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाने का टेंडर शुरू हुआ है।
विज्ञापन

पार्षद साइन बोर्ड लगाने की मांग हाउस की बैठक में कर रहे थे। इसके बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया है। 30 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। ये साइन बोर्ड प्रत्येक गली के एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर लगाए जाएंगे। इन साइन बोर्ड पर वार्ड संख्या, कॉलोनी का नाम, गली नंबर व मकान नंबर अंकित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में 1000 साइन बाेर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले सप्ताह टेंडर खुलने के बाद काम आवंटित कर दिया जाएगा। -विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed