फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The speeding SUV trampled the innocent in front of the mother, died in the hospital

मां के सामने ही तेज रफ्तार एसयूवी ने मासूम को रौंदा, मौत

Sat, 19 Feb 2022 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
The speeding SUV trampled the innocent in front of the mother, died in the hospital
हादसे में जान गंवाने वाले आदित्य (फाइल फोटो )।
नोएडा। मां के साथ ट्यूशन पढ़कर लौट रहे साढ़े तीन वर्ष के मासूम को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार देर शाम को सेक्टर-20 में हुए हादसे में घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मासूम के चाचा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एसयूवी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह के मुताबिक सेक्टर-20 के जी ब्लॉक निवासी परमानंद सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि साढ़े तीन साल का भतीजा आदित्य कुमार बृहस्पतिवार शाम को सी ब्लॉक में ट्यूशन पढ़ने गया था। शाम के वक्त वह अपनी मां रंजू के साथ ट्यूशन से पैदल घर लौट रहा था। सेक्टर-20 में बृजवासी स्वीट्स के पास पहुंचे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी-500 ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठाह हो गई। हालांकि तब तक एसयूवी सवार वाहन समेत वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल मासूम को तुरंत ही कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई वाहन की पहचान
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दर्दनाक हादसे की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को वाहन का नंबर मिल गया। इस आधार पर उसके मालिक के बारे में पता किया गया। शुक्रवार शाम को पुलिस एसयूवी के मालिक तक पहुंच गई। एसयूवी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर के अंदर भी तेज रहती है वाहनों की गति
हादसे के बाद सेक्टरवासियों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि सेक्टर के अंदर लोग पैदल आते-जाते हैं। जबकि अंदर की सड़कों पर भी कार और बाइक की गति तेज रहती है। इस कारण हादसे की आशंका हमेशा ही बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने हादसों को रोकने के लिए सेक्टर के अंदर जगह-जगह पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed