फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The speed of Harola Express will be seen again

Noida News: फिर दिखेगा हरौला एक्सप्रेस की रफ्तार का जलवा

Wed, 07 May 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
The speed of Harola Express will be seen again
- इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप में गेंदबाजी का हुनर दिखाएंगे परविंदर अवाना
विज्ञापन

- शहीद विजय सिंह कॉम्प्लेक्स में मई के अंतिम सप्ताह में होगा प्रतियोगिता का आगाज


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर का खिलाड़ी भी विदेशी खिलाड़ियों के सामने गेंदबाजी का हुनर दिखाएगा। प्रतियोगिता में अफ्रीकन लायंस, अमेरिकन स्ट्राइकर्स, इंडो वॉरियर्स, एशियन किंग्स, ट्रांस टाइटंस और यूरो ग्लैडिएटर्स टीम लीग में हिस्सा ले रही है। 27 मई से 5 जून तक मुकाबले होंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।


दरअसल, ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक बार फिर जिले के क्रिकेट प्रेमियों को इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप का रोमांच देखने को मिलेगा। मई के अंतिम सप्ताह में 10 दिवसीय लीग में लीजेंड क्रिकेटर के चौके छक्के दिखाई देंगे। वहीं गेंदबाजों की स्विंग भी देखने को मिलेगी। इसमें नोएडा के हरौला गांव निवासी व हरौला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर परविंदर अवाना की रफ्तार का जलवा देखने को मिलेगा। 100 स्पोर्ट्स कंपनी के संस्थापक व आयोजक रविंद्र भाटी ने बताया कि इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व नोएडा निवासी मध्यम तेज गेंदबाज परविंदर अवाना इंडो वॉरियर्स की का प्रतिनिधित्व करेंगे। लीग में इस बार छह टीमें हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन

-------------
महाराष्ट्र के खिलाफ ली थी हैट्रिक
अवाना ने 62 प्रथम श्रेणी के मैचों में 29.23 की औसत से 191 विकेट लिए है। उन्होंने लिस्ट ए के 44 और 61 टी-20 मैच भी खेले है। 2007 में हिमाचल के खिलाफ पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले अवाना ने दूसरे मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
आईपीएल की तर्ज पर होंगे मुकाबले
लीजेंड्स चैंपियनशिप का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर किया जाएगा। 10 दिवसीय टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच 18 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, हर दिन दो-दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला शाम करीब 3 बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला शाम 7:30 से खेला जाएगा। जबकि सिर्फ उद्घाटन व फाइनल मुकाबले वाले दिन एक-एक मैच होगा। रविंद्र भाटी ने बताया कि स्टेडियम में एक साथ करीब 15000 खेल प्रेमी क्रिकेट का रोमांच लेते में जाएंगे। उनका लीग में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed