फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The shop auctioned for Rs 28 lakh was found dilapidated

Noida News: नीलामी में 28 लाख कर ली दुकान मिली जर्जर

Mon, 11 Aug 2025 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
The shop auctioned for Rs 28 lakh was found dilapidated
- सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित प्राधिकरण के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बनीं हैं दुकानें
विज्ञापन

-आवंटियों का आरोप है कि जर्जर बिल्डिंग में बेच दीं दुकानें, बाथरूम तक जर्जर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित प्राधिकरण के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग जर्जर हालत में हैं। शीशे टूटे पड़े हैं। प्लास्टर गिर रहा है। कई जगह दरार भी आ रही हैं। प्राधिकरण ने पिछले माह कुछ दुकानों का ई-नीलामी से आवंटन भी कर दिया, लेकिन अब आवंटी पछता रहे है। उनका कहना है कि जर्जर बिल्डिंग में उनको दुकान नहीं चाहिए। दुकान के अंदर बाथरूम के उपकरण भी टूटे हुए हैं। आरोप लगाया है कि 10 साल से बिल्डिंग की मरम्मत का काम नहीं कराया गया।

खरीदार राजेश भाटी ने बताया कि पिछले माह प्राधिकरण ने ई-नीलामी से दुकानों का आवंटन किया था। उसने भी ई-नीलामी में भाग लिया और एक दुकान खरीदी। दुकान की बोली 17.10 लाख से शुरू हुई थी। उसने 28 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर दुकान खरीदी। दुकान खरीदने के बाद मौके पर जाकर देखा तो दुकान की स्थिति अच्छी नहीं मिली। बिल्डिंग की हालत बेहद खराब है। पिछले दस साल से मेंटेनेंस का काम नहीं हुआ है। खिड़कियां और शीशे टूटे हुए हैं। जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। दीवार में दरारें आ गई है। जो दुकान खरीदी है। उसकी भी स्थिति खराब है। बाथरूम में गंदगी जमा है। सभी सामान टूटा हुआ है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि दुकान की स्थिति को देखकर वो जल्द ही प्राधिकरण के अफसरों से मिलेंगे और दुकान नहीं लेने की जानकारी दी जाएगी। अगर प्राधिकरण दुकान व बिल्डिंग की मरम्मत नहीं कराता है तो फिर वो दुकान नहीं लेंगे। वहीं दुकानदार सहदेव का कहना है कि प्राधिकरण की अनदेखी से बिल्डिंग जर्जर होती जा रही है। दीवारों पर सीलन आ रही है। जिससे वो कमजोर हो रही हैं। प्राधिकरण की अनदेखी से पुराने आवंटी भी परेशान है। दुकानों का आवंटन करने के बाद प्राधिकरण रखरखाव करना भूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed