फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The seat allotment for general and ECA quota will be separate

Noida News: सामान्य और ईसीए कोटे की सीट का आवंटन अलग-अलग होगा

Tue, 25 Jul 2023 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
The seat allotment for general and ECA quota will be separate
-स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे से दाखिले के लिए ट्रायल में भागीदारी अनिवार्य
विज्ञापन


-स्पोर्ट्स के ट्रायल 9-10 अगस्त से व ईसीए के ट्रायल 31 जुलाई से होंगे

-डीयू के वेबिनार में विशेषज्ञों ने छात्रों की शंकाओं का किया समाधान

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) कोटे से स्नातक कोर्सेज के दाखिले के लिए सामान्य और ईसीए कोटे से प्राप्त सीट का अलग-अलग आवंटन होगा। इनमें से छात्रों को जो बेहतर हो उस सीट का चयन करना होगा। दोनों कोटे के दाखिले के लिए इनके ट्रायल में भागीदारी अनिवार्य है। स्पोर्ट्स के लिए अधिकतम तीन खेलों व ईसीए के लिए भी तीन गतिविधियों का चयन किया जा सकता है। इनमें से जिसमें सबसे बेहतर हो उसी का ट्रायल देने की सलाह दी गई है।

डीयू में मंगलवार को ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले को लेकर वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में दोनों कोटे के दाखिलों को लेकर डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी व ईसीए दाखिला समिति की संयोजक डॉ. दीप्ति तनेजा व दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल निदेशक डॉ अनिल कलकल ने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। डीयू में ईसीए व स्पोर्ट्स श्रेणी में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) 2023 के स्कोर, छात्रों के सर्टिफिकेट और ट्रॉयल के अंकोंं को देखा जाएगा। इसमें 25 फीसदी वेटेज सीयूईटी व 75 फीसदी सर्टिफिकेट व ट्रायल की होगी। इनमें 60 फीसदी वेटेज ट्रायल व 15 फीसदी सर्टिफिकेट की है। एनसीसी और एनएसएस में ट्रॉयल नहीं होंगे। इनके लिए केवल प्रमाणपत्रोंं के 75 फीसदी अंकों को और 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर को देखा जाएगा। डॉ. दीप्ति तनेजा ने बताया कि ईसीए कोटे के तहत दाखिले के लिए छात्रों को अपने बीते चार साल (एक मई 2019 से 30 अप्रैल 2023) के सर्वश्रेष्ठ पांच प्रमाणपत्रों को अपलोड करना होगा। इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रमाणपत्रों को देखा जाएगा। डीयू ने इस बार प्रमाणपत्रों की अवधि को पांच साल से घटाकर चार साल किया है।
विज्ञापन

------------------


सवाल-क्या अभी ईसीए व स्पोर्ट्स को आवेदन फॉर्म में भरा जा सकता है?

उत्तर-जो उम्मीदवार पहले आवेदन फॉर्म भर चुके हैं और ईसीए व स्पोर्ट्स को भरना भूल गए हैं वह अब इसे नही भर सकते हैं। पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के पास केवल सुधार का मौका वह कुछ जोड़ नहीं सकते। जबकि जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वह बुधवार तक इसे भर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल-सामान्य सीट और ईसीए कोटे से प्राप्त सीट में से कौन सी सीट मिलेगी

उत्तर-सामान्य और ईसीए की सीट का आवंटन अलग-अलग होगा। उम्मीदवार सामान्य और ईसीए कोटे की सीट में से किसी एक सीट का चयन कर सकता है।

यह कैसे पता चलेगा कि ट्रॉयल कब होने हैं?
उत्तर-ईसीए के ट्रॉयल 31 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। जबकि स्पोर्ट्स के ट्रायल 9-10 अगस्त से शुरू होंगे। इसके संबंध में वेबसाइट पर छात्रों को जानकारी दी जाएगी कि उन्हें ट्रॉयल के लिए किस कॉलेज में किस समय रिपोर्ट करना है। ऐसे में छात्रों को वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed