फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The road from the 130-meter road to DMIC-IIT will be a six-lane road.

Noida News: 130 मीटर रोड से डीएमआईसी-आईआईटी तक छह लेन होगी सड़क

Thu, 16 Jul 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
The road from the 130-meter road to DMIC-IIT will be a six-lane road.
130 मीटर रोड से डीएमआईसी-आईआईटी तक छह लेन होगी सड़क
विज्ञापन

-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली तक जाने के लिए भी रोड नेटवर्क हो जाएगा बेहतर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डीएमआईसी-इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (आईआईटी) तक पहुंचने के लिए 130 मीटर रोड से जुड़ने वाली सड़क को छह लेन का बनाया जाएगा। यहां निकट भविष्य में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और प्रमुख इंडस्ट्री व ग्रुप हाउसिंग आने के चलते इस रोड नेटवर्क को चौड़ा किया जाना है।
सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर परियोजना विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्दी ही डाढ़ा रोटरी से आगे टाउनशिप तक मौजूदा चार लेन को छह लेन में तब्दील करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए एजेंसी चुने जाने की कार्यवाही अगले दो महीने में प्राधिकरण पूरा कर लेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ा होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली तक जाने के लिए भी रोड नेटवर्क बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा टाउनशिप के पास ही बोड़ाकी में आनंद विहार की तर्ज पर मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनना है। यहां ट्रेन, बस व मेट्रो सभी सुविधाएं एक जगह विकसित होनी हैं। ऐसे में भी यहां चौड़ी सड़कों की आवश्यकता होगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 25.63 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इस सड़क से केवल उद्योगों को ही नहीं आसपास के गांव डाबरा, रायपुर बांगर, रिठौरी, रामपुर फतेहपुर आदि के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed