{"_id":"68e9532b0701b8e4b2050994","slug":"the-resolution-of-a-developed-state-will-be-fulfilled-through-self-reliance-na-news-c-27-1-smrt1009-162465-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आत्मनिर्भरता से पूरा होगा विकसित प्रदेश का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आत्मनिर्भरता से पूरा होगा विकसित प्रदेश का संकल्प
Sat, 11 Oct 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बालिका और महिलाओं को मिलने वाला सुरक्षित माहौल और आत्मनिर्भरता से ही विकसित प्रदेश का संकल्प पूरा हो सकेगा। इसके लिए विभागों के बीच तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है। यह बात डीएम जसजीत कौर ने कहीं।
शुक्रवार को मिशन शक्ति के फेज पांच को लेकर डीएम ने प्रेस वार्ता ने बताया कि महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने और निर्भर बनाने के लिए विभिन्न विभाग तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं। ताकि वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा किया जा सके। इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस विभाग कार्य कर रहा है। स्कूल, कालेज, बाजार आदि में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एसपी अभिषेक झा ने कहा कि सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं।
जिले में 396 चौपाल और 435 स्कूल कॉलेजों में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों का पाठ पढ़ाया गया है। 269 हॉट स्पॉट पर 296 सीसीटीवी लगवाए गए हैं। इस दौरान एसपी सिटी कृष्ण गोपाल, सीओ संग्राम सिंह आदि समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।