फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The protest will continue until the demands are met.

Noida News: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

Thu, 16 Oct 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
The protest will continue until the demands are met.
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का रौनीजा गांव के पास जारी धरना प्रदर्शन 80 वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान पदाधिकारियों संजय शर्मा और योगेंद्र अत्री के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू लोकशक्ति को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मनवीर भाटी, भीम चौधरी, पंकज ठाकुर, धीरज चौधरी, अनुज कुमार, नागेंद्र सिंह, महेंद्र रावत, शिबू मुखिया आदि मौजूद रहे।


भारतीय किसान यूनियन यूनिक का गठन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को हुई किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन यूनिक संगठन की स्थापना की घोषणा की गई।
पंचायत में सर्वसम्मति से महेश सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। जबकि संजीव शर्मा राष्ट्रीय महासचिव, मास्टर प्रताप सिंह राष्ट्रीय संरक्षक, मास्टर धर्म सिंह राष्ट्रीय सलाहकार, चेतन शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, योगेंद्र सिंह राष्ट्रीय सचिव और श्रीपाल भाटी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। पंचायत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और ग्राम, ब्लॉक, तहसील व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन



किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्श
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन शुक्रवार को सूरजपुर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगा। मौके पर संगठन की ओर से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। यूनियन के जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर ने बताया कि शुक्रवार को नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के नीचे किसान जुटेंगे। वहीं से जिला मुख्यालय सूरजपुर पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed