फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The people of the city ran for national unity.

Noida News: राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े नगर के लोग

Sat, 01 Nov 2025 02:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 01 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The people of the city ran for national unity.
डोईवाला पुलिस की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी।स्रोत-पुलिस
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर डोईवाला में राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में उमड़े जनसैलाब ने सरदार पटेल को याद करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया। मुख्य आकर्षण का केंद्र रही रन फॉर यूनिटी, मैराथन, जिसमें स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूली छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। भाजपा की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी में काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। शुक्रवार की सुबह रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला से हुआ। इससे पहले विधायक बृजभूषण गैरोला, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट और संयोजक संपूर्ण रावत ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि हमें सरदार पटेल के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। पांच किमी की दौड़ में एकता, जोश और देशभक्ति की भावना दिखाई दी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने बताया कि दौड़ में पुरुष वर्ग में नवीन सिंह प्रथम, राहुल नेगी द्वितीय और मनदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नैना प्रथम, गौरी द्वितीय और अनु जैना तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी, मनोज कांबोज, ललित पंत, पंकज रावत, सुरेश सैनी, सुशील जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed