{"_id":"61880404de167a4b581c1c6d","slug":"the-partner-had-hatched-a-conspiracy-to-kill-the-property-dealer-for-not-getting-the-commission-noida-news-noi6145117199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन नहीं मिलने पर पार्टनर ने रची थी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन नहीं मिलने पर पार्टनर ने रची थी हत्या की साजिश
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के मिलक लच्छी गांव के पास स्कॉर्पियो सवार प्रापर्टी डीलर मनजीत की हत्या के आरोपी शार्प शूटर संजय टाइगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कार बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि प्रापर्टी बेचकर मिले 10 लाख रुपये के कमीशन में हिस्सा नहीं मिलने पर मनजीत के पार्टनर यशपाल ने हत्या की साजिश रची थी। उसने मनजीत की हत्या करने के लिए शूटर को 10 लाख की सुपारी दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मनजीत का पार्टनर यशपाल पहले ही गिरफ्तार हो चुका।
बिसरख थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि रविवार को रोजा जलालपुर गांव के पास से संजय टाइगर निवासी खेड़ा भनौता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि मनजीत के दोस्त और पार्टनर यशपाल ने हत्या की साजिश रची थी। आरोपी यशपाल ने सेना से वीआरएस लेकर प्रापर्टी का काम शुरू किया था। मनजीत और यशपाल दोनों साथ में प्रापर्टी का काम करते थे। जांच में यह बात समाने आई है कि जमीन बेचकर मिले 10 लाख रुपये के कमीशन में से यशपाल को कुछ नहीं मिला।
इससे नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची। वहीं शार्प शूटर संजय भी मनजीत से रंजिश रखता था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 1998 में मनजीत के भाई की हत्या कर दी गई थी। हत्या का बदला लेने के लिए मनजीत ने संजय से आरोपी की हत्या कराई थी। इसके लिए पांच लाख की सुपारी तय हुई थी जो शूटर को नहीं मिली। वहीं यशपाल ने मनजीत की हत्या करने के लिए शूटर को 10 लाख की सुपारी दी थी। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी कपिल अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।