फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The new policy of the Electricity Corporation has failed, the officers are happy but the public is distressed.

Noida News: विद्युत निगम की नई नीति पस्त, अफसर मस्त लेकिन जनता त्रस्त

Fri, 13 Feb 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The new policy of the Electricity Corporation has failed, the officers are happy but the public is distressed.
फोटो ---
विज्ञापन

हर काम के लिए लोगों को अलग दफ्तर में भटकना पर रहा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली से जुड़े हर काम के लिए अलग अफसर नियुक्त करने की विद्युत निगम की नीति लोगों के लिए भारी पड़ रही है। नई नीति के चलते शहरवासियों को बिजली से जुड़े विभिन्न कामों के लिए शहरभर में स्थित विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं फिर भी समस्या का निदान नहीं हो रहा।

सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि जब से विद्युत निगम ने नई नीति बनाई है, उसके तहत अब हर एक कार्य के लिए अलग अलग दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जबकि इससे पहले स्थानीय सबस्टेशन से हर समस्या का हल हो जाता था। लेकिन नई नीति शहरवासियों को खूब घुमा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने बताया कि लोगों को नई नीति की जानकारी ही नहीं है। कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो रहे। हालांकि कई बार फोनरवा संग भी बैठक हुई, लेकिन फिर भी हल नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

नई नीति के तहत विभाग से जु़ड़े हर एक काम के लिए अलग अलग दफ्तर व अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को नया कनेक्शन लेना है तो उसे सेक्टर-16 स्थित कार्यालय आना होगा। किसी को अपनी बिलिंग करानी है तो उसे किसी दूसरे कार्यालय जाना होगा। इसी तरह अन्य समस्याओं के लिए भी अलग-अलग कार्यालय तैयार किए गए हैं। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए इधर-उधर घूमना पड़ेगा

-------------
आरडब्ल्यूए और विद्युत निगम की बैठक आज
विद्युत निगम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आज यानी शनिवार को करीब 23 स्थानों पर आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की जाएगी, जहां सेक्टरों से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा। हालांकि शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है कि सिर्फ 23 स्थानों पर ही बैठक होगी तो अन्य सेक्टर-सोसाइटियों की सुनवाई कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed