फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The new five-storey building will be constructed from February.

Noida News: पांच मंजिला नए भवन का फरवरी से होगा निर्माण

Wed, 29 Oct 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 29 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The new five-storey building will be constructed from February.
अदालत परिसर में इसी जगह पर बनेगी पांच मंजिला इमारत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के पीछे पड़ी खाली जगह पर पांच मंजिला नई कोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। 23 करोड़ रुपये इस भवन लागत आने का अनुमान है। फरवरी माह में इसका निर्माण कार्य का शुभारंभ हो जाएगा। इसे बनने में करीब तीन साल लग सकते हैं।
नई इमारत बनने से अस्थाई तौर पर अन्य जगहों पर शिफ्ट किए गए जजों को लाभ होगा। उन्हें अपना नई कोर्ट में स्थाई कार्यालय मिल जाएगा। इससे उन्हें अपने कार्यालय में बैठ कर कार्य करने में आसानी होगी, वहीं पुरानी कोर्ट में जगह भी खुल जाएगी। क्योंकि कोर्ट परिसर में 20 कोर्ट हैं, परंतु जगह तंग है। इस पांच मंजिला इमारत का का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जाएगा। पांच मंजिला नए भवन में नौ कोर्ट रूम होंगे। पांचवीं मंजिल तक आने जाने के लिए छह लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। इनका कोर्ट केस के लिए आने वाले लोगों, वकीलों, स्टाफ को फायदा होगा। गत वर्ष चार नए न्यायाधीश जिला न्यायालय में ट्रांसफर होकर आए थे।
विज्ञापन

उस समय उनके लिए जगह कम पड़ गई थी। नई कोर्ट को किसी तरह न्यायालय परिसर में बड़ी मुश्किल से जगह को एडजस्ट किया गया था।
बार एसोसिएशन के पीछे खाली पड़ी नई इमारत का निर्माण होना है। फरवरी में इसका निर्माण शुरू हो सकता है। नए भवन में नई कोर्ट बनेंगी तो लोगों को काफी फायदा होगा। वहीं जजों को स्थाई कार्यालय भी मिल जाएगा। इसके अलावा जल्द ही पार्किंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इस दिशा में हमारी ओर से तेजी से काम चल रहा है। - विक्रांत सिंह चौहान, प्रधान जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed