फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The name of the schools that do not obey the order should be exposed

Noida News: आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों का उजागर हो नाम

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The name of the schools that do not obey the order should be exposed
आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों का उजागर हो नाम
विज्ञापन

-अभिभावकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुल्क नियामक समिति से की मांग
-10 दिन में नहीं दिया अर्थदंड तो पांच लाख रुपये हो जाएगा जुर्माना, स्कूलों को नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला शुल्क नियामक समिति उन स्कूलों का नाम उजागर करे जिन्होंने उच्च न्यायालय का आदेश नहीं मानकर विद्यार्थियों की 15 प्रतिशत फीस वापस करने में आना-कानी की है। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला शुल्क नियामक समिति से यह मांग की है। समिति ने 100 से अधिक स्कूलों को कार्रवाई का नोटिस भेजकर जल्द से जल्द जुर्माना अदा करने के निर्देश दिए हैं।

कोविड काल में 15 प्रतिशत फीस वापस करने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी जिले के बड़ी संख्या में स्कूलों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले इन 100 से अधिक स्कूलों पर शुल्क नियामक समिति ने बुधवार को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना किया था। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन शुल्क नियामक समिति की ओर से कार्रवाई की सूचना मेल और पोस्टल माध्यम से भेजी गई। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि जुर्माने की राशि 10 दिन में जमा नहीं करने वाले स्कूलों पर अतिरिक्त पांच लाख का अर्थदंड लगाया जाएगा। दूसरी तरफ, जुर्माना लगाए जाने पर स्कूलों की ओर से अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा हैं। साथ ही शुल्क नियामक समिति को भी जानकारी देने वाले स्कूलों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिन 100 से अधिक स्कूलों पर अर्थदंड लगाया गया था। बृहस्पतिवार को उन सभी स्कूलों को अर्थदंड भरने के लिए मेल और पोस्टल तरीके से सूचना पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. धर्मवीर सिंह, सचिव जिला शुल्क नियामक समिति व जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed