{"_id":"6925f87631ce607eba03cdd4","slug":"the-mou-will-enhance-the-academic-knowledge-and-decision-making-capabilities-of-students-na-news-c-199-1-sroh1006-144420-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमओयू विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमताओं को करेगा विकसित : डॉ. रामपाल सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमओयू विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमताओं को करेगा विकसित : डॉ. रामपाल सैनी
विज्ञापन
25जेएनडी06-एमओयू करते सीआरएसयू वीसी डॉ. रामपाल सैनी एवं संगठन अध्यक्ष राजकुमार भोला। स्रोत संगठ
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के बीच मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक, व्यावसायिक और व्यक्तित्व विकास के नए अवसर प्रदान करना है।
संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान नहीं बल्कि नेतृत्व, संचार कौशल और निर्णय लेने की क्षमताओं को विकसित करेगा। आज का संगठन के लिए एक नई सोच और कार्य दिशा को दर्शाता है। यह समझौता केवल इंटर्नशिप या कार्यशालाओं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि विद्यार्थियों को एक्शन में लीडर के रूप में तैयार करेगा।
कुलपति डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि इस समझौते के माध्यम से विद्यार्थी व्यावसायिक अनुभव प्राप्त कर करिअर के निर्णय ले सकेंगे। यह साझेदारी उन्हें केवल जॉब मार्केट के लिए तैयार नहीं करेगी बल्कि उन्हें सशक्त नागरिक बनाएगी।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि संगठन से एमओयू न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा बल्कि विद्यार्थियों में समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी जागृत करेगा। यह समझौता विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और कार्यशालाओं के माध्यम से वास्तविक दुनिया का अनुभव दिलाएगा। वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने करियर के निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस मौके पर प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग इंचार्ज डॉ. अनुपम भाटिया भी शामिल रहे।