फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The model for the development of Heritage City

Noida News: यीडा की बोर्ड बैठक में हेरीटेज सिटी के विकास के मॉडल पर लगेगी मुहर

Mon, 03 Nov 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
The model for the development of Heritage City
- यमुना सिटी में वन मैप व हाइड्रोजन ईंधन से बस संचालन की योजना को भी मिल सकती मंजूरी
विज्ञापन

-सीईओ ने की सात नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक की तैयारियों की समीक्षा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सात नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा की बोर्ड बैठक रहेगी। इसमें वृंदावन के पास राया अर्बन सेंटर में प्रस्तावित हेरीटेज सिटी के विकास के लिए माॅडल पर फैसला लिया जाना है। पिछली बोर्ड बैठक में बनी समिति ने इसे हाइब्रिड मॉडल पर विकसित करने का सुझाव दिया है। बोर्ड बैठक में एक ही पोर्टल पर सभी विभागाें की सूचना को अपडेट करने के लिए बने वन मैप को भी लांच किया जा सकता है।
सोमवार को बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर मंजूरी के लिए एजेंडा तैयार करने के लिए एक समीक्षा सीईओ राकेश कुमार सिंह ने की। दोपहर में रही इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने से जुड़े एजेंडा पर चर्चा की। सीईओ ने भी बोर्ड में एजेंडा प्रस्ताव रखे जाने से पहले इसकी समीक्षा की जिससे बोर्ड से जरूरी फैसला हो सके। इसमें हेरीटेज सिटी के लिए बनी समिति की सिफारिशों पर भी विस्तृत चर्चा सीईओ की बैठक में रही। हेरीटेज सिटी में एनएचआई की एक सड़क के अलाइनमेंट में बदलाव के चलते कुछ ले-आउट भी संशोधित किया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर भी नियोजन के अधिकारियों से सीईओ ने बात की।
विज्ञापन

बैठक में दिसंबर में नई आवासीय व औद्योगिक भूखंड की योजना लाए जाने को लेकर भी समीक्षा सीईओ ने की। इसको लेकर बोर्ड के सदस्यों को भी जानकारी दी जानी है। सेक्टर-5 में आवासीय भूखंड की योजना लाए जाने की तैयारी यीडा की है। इसके अलावा अपरैल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क में औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जाने हैं। वन मैप पोर्टल का भी प्रजेंटेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इनसेट-
यूपी में हाइड्राेजन फ्यूल उपयोग वाला पहला शहर बनेगा यमुना सिटी
बोर्ड बैठक में हाइड्राेजन फ्यूल का उपयोग कर बसें चलाए जाने की योेजना यीडा की है। एनटीपीसी के सहयोग से इन बसों का संचालन होना है। अधिकारियों के मुताबिक संचालन का खर्च यीडा को उठाना होगा। बस और ईंधन की आपूर्ति खुद एनटीपीसी करेगा। अगर इन बसों का संचालन शुरू होता है तो यूपी में ऐसा करने वाला यमुना सिटी पहला इलाका होगा। यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह का प्रयास है कि इन बसों को नोएडा एयरपोर्ट और आसपास के सेक्टरों में चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed