फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreants shot in the leg of the chasing outpost in-charge

पीछा कर रहे चौकी प्रभारी के पैर में बदमाशों ने गोली मारी

Fri, 26 Nov 2021 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot in the leg of the chasing outpost in-charge
घायल चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी को अस्पताल ले जाते हुए। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने बिलासपुर चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी के पैर में गोली मार दी। बदमाशों का पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन बदमाश एक निर्माणाधीन कॉलेज के परिसर में कूदकर फरार हो गए। घायल को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अंकुर चौधरी और सिपाही राजीव कुमार शुक्रवार दोपहर तीन बजे बिलासपुर-सिकंदराबाद मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने रुकने के बजाय बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर बदमाश बाइक छोड़कर कस्बे में चौक बाजार होते हुए इस्लामिया स्कूल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम वहां पहुंची और जीप को चौक बाजार में ही छोड़कर घेराबंदी में जुट गई। बदमाश सिरजेखानी मोहल्ला होते हुए केनरा बैंक के पास पहुंचे तो उनके पीछे पुलिसकर्मी भी थे। पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी के पैर में लग गई।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कॉलेज की दीवार फांदकर भागे बदमाश
सिपाही राजीव घायल अंकुर को संभालने लगा और बदमाश केनरा बैंक के सामने गली व आईटीआई कॉलेज में पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा के निर्माणाधीन कॉलेज की दीवार फांदकर भाग गए। सूचना पर पुलिस बल व अधिकारी बिलासपुर पहुंचे और फरार बदमाशों की तलाश में जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश कस्बे में ही कहीं छुपे हैं। पुलिस कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथी पुलिसकर्मियों की मदद से अंकुर को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनके बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान संदेह होने पर अंकुर ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह भागने लगे। बदमाशों की अंकुर के पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उपचार चल रहा है। जल्द फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed