{"_id":"61327b258ebc3e7a1c7a9d5d","slug":"the-master-plan-of-the-new-yeida-area-will-be-ready-this-month-noida-news-noi6026410133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए यीडा क्षेत्र का मास्टर प्लान इसी माह होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए यीडा क्षेत्र का मास्टर प्लान इसी माह होगा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 इसी माह तैयार हो जाएगा। फिर इसे एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा जाएगा। मास्टर प्लान के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले के लगभग 75 गांव शामिल होंगे। यीडा के नए क्षेत्र में 4 हजार हेक्टेयर में उद्योग लगेंगे। जबकि 1365 हेक्टेयर में आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी। इसके बाद यीडा लगभग 171 गांव शामिल हो जाएंगे।
अधिकारियों का कहना है कि यीडा क्षे में फिलहाल 96 गांव हैं। विस्तार करते हुए क्षेत्र में 75 गांव और शामिल किए जाने हैं। इनमें 22 गांव जिले और 53 गांव बुलंदशहर, सिकंदराबाद व खुर्जा के हैं। बुलंदशहर के 53 गांवों को यीडा क्षेत्र में शामिल करने को लेकर मंडलायुक्त ने जून में मंजूरी दे दी थी। मास्टर प्लान विशेषज्ञ कंपनी मार्स एसोसिएट्स से बनवाया जा रहा है। भविष्य में कंपनियों के रुझान और निवेश की संभावनाओं के मद्देनजर यीडा औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दे रहा है इसलिए उद्योग के लिए अधिक देने की योजना है। इसके लिए मास्टर प्लान में दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए जाएंगे। एक कॉरिडोर उद्योगों और दूसरा कॉरिडोर ग्रीन होगा। ग्रीन कॉरिडोर में पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोरेज आदि के लिए जमीन दी जाएगी।
वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक हब से जुड़ेगा एयरपोर्ट
क्षेत्र में वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक हब भी बनेगा। यह भी वर्ष 2041 मास्टर प्लान में शामिल है। ये 12 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा। जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट से बुलंदशहर के चोला रेलवे स्टेशन तक वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक हब का विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट से व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने और विस्तार करने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है।