फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The markets are full of excitement before Krishna Janmashtami

Noida News: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले बाजारों में छाई रौनक

Mon, 11 Aug 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
The markets are full of excitement before Krishna Janmashtami
बाल गोपाल की पोशाकों, माखन-मटकी, बांसुरी की दुकानों पर ग्राहकों का लगा तांता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नोएडा के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सेक्टर-50, 27, 49 और सेक्टर-5 के बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। सजावटी झांकियों, बाल गोपाल की पोशाकों, माखन-मटकी, बांसुरी, मुकुट और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा हुआ है।


सेक्टर 18 स्थित चाइना मार्ट की संचालिका दीप्ति ने बताया, इस बार पारंपरिक सजावट के साथ-साथ थीम आधारित झांकी सामग्री की मांग भी काफी बढ़ी है। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, कृत्रिम फूलों की मालाएं, सजावटी पर्दे और पनघट के सेट खूब बिक रहे हैं। बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की पोशाकें और पगड़ी की खरीदारी भी जोरों पर है।
विज्ञापन

खरीदारी के साथ मिठाइयों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। पेड़ा, माखन, मिश्री और पंजीरी की बिक्री में पिछले हफ्ते की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस की मुस्तैद दिखी। कई दुकानदारों ने सोमवार से दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। वहीं अन्य व्यापारियों का कहना है कि जन्माष्टमी का पर्व पर यह भीड़ और बढ़ेगी और इस बार पिछले साल के मुकाबले बेहतर बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सामान का नाम मूल्य (रुपये में)



कान्हा की मूर्तियां 100 – 2,500

झूला सेट 150 – 3500

पोशाक 100 – 2000

मुकुट, मोरपंख, आभूषण सेट 30 – 500

बांसुरी (सजावटी) 20 – 150

मटकी (छोटी-बड़ी) 50 – 500

झालर और सजावट सामग्री 40 – 400

कृत्रिम फूल मालाएं 30 – 200
थाल सजावट 80 – 2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed