{"_id":"60e603028ebc3e9eb00d9dd6","slug":"the-leader-of-the-excel-gang-who-robbed-the-highway-was-killed-in-an-encounter-noida-news-noi592147867","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट-दुष्कर्म करने वाले एक्सेल गैंग का सरगना मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट-दुष्कर्म करने वाले एक्सेल गैंग का सरगना मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
नोएडा। हाईवे पर लूटपाट और दुष्कर्म करने वाले एक्सल गैंग का सरगना व दो लाख का इनामी बदमाश अजय उर्फ कालिया एसटीएफ और नोएडा पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। बुधवार दोपहर सेक्टर-14 नाले के पास उस वक्त मुठभेड़ हुई जब कालिया दिल्ली की तरफ से नोएडा आ रहा था। बदमाश उत्तर प्रदेश व हरियाणा की कई वारदातों में वांछित था। सरगना अनिल के अक्तूबर 2020 में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद गैंग की कमान अजय के हाथ में आ गई थी। इसके बाद से ही वह यूपी एसटीएफ के निशाने पर आ गया था। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक्सल गैंग के बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र की तरफ से निकलने वाले हैं।
इसके बाद एसटीएफ व कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-14 के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि दूसरा भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान रेवाड़ी, हरियाणा निवासी अजय के रूप में हुई। अजय एक्सल गैंग का कुख्यात बदमाश है और यूपी, हरियाणा के हाईवे पर एक्सल फेंककर और कीलें डालकर गाड़ी में पंचर करता था। इसके बाद लूट, डकैती कर गाड़ी में सवार महिलाओं से दुष्कर्म करता था। साथ ही, घरों में भी घुसकर लूट, डकैती, दुष्कर्म करता था।
आठ मामले हैं दर्ज
मुठभेड़ में मारे जाने के बाद एसटीएफ की टीम ने आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया तो दर्ज हुए आठ मामलों के बारे में पता चला। ये मामले अलीगढ़ के टप्पल, मथुरा के नौझील, हरियाणा के पलवल, हथीन में दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती, पॉक्सो एक्ट से लेकर आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। वहीं, मथुरा से इस बदमाश पर एक लाख, अलीगढ़ से पचास हजार और हरियाणा पुलिस की तरफ से पचास हजार का इनाम था।
विज्ञापन
ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम
एसटीएफ के अनुसार, हाईवे पर एक्सल गैंग के बदमाश शाम के समय पहुंच जाते हैं और झाड़ियों में छुपकर शराब व नशीले पदार्थ आदि का सेवन करते हैं। अंधेरा होने पर आरोपी एक्सल या कील आदि फेंककर चलते वाहनों को रोककर चारों ओर से घेर लेते हैं। इसके बाद कार सवारों को हथियारों के बल पर झाड़ियों में ले जाकर लूटपाट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हैं। विरोध करने पर आरोपी हत्या करने से भी नहीं चूकते। बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और परिवार से लूटपाट की घटना के बाद यह गैंग एसटीएफ समेत अन्य एजेंसियों के निशाने पर आया था।
यह हुई बरामदगी
देसी पौनिया राइफल, अपाचे बाइक, 9 एमएम पिस्टल, एक बेल्ट जिसमें 18 कारतूस, एक बैग जिसमें 19 कारतूस, हथौड़ा, दो एक्सल, 14 नुकीली छड़े आदि।
इन बड़ी घटनाओं में रहा शामिल
- 2016 में एनएच-91 पर एक्सल गैंग के बदमाशों ने सवारियों से लूटपाट कर दुष्कर्म किया था। जांच अभी सीबीआई कर रही है।
- 2019 में अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर गिरोह ने गाड़ी पंचर कर 10 लाख रुपये लूटे थे।
- 2020 में मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बलेनो कार पंचर कर कैश व अन्य सामान लूटा था।
- 2020 में नौझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार का टायर पंचर कर अस्सी हजार रुपये लूटे।
- 2020 में पलवल में स्विफ्ट कार रोककर लूट की थी और 14 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया था। पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
- 2020 में पलवल क्षेत्र में क्रेटा कार रोककर लूटपाट की थी।