Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The journey of the testing camp ended in two days, after several days, samples of larvae were taken.

Noida News: दो दिन में खत्म हुआ जांच शिविर का सफर, कई दिनों बाद लार्वा का लिया सैंपल

Sat, 01 Nov 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The journey of the testing camp ended in two days, after several days, samples of larvae were taken.
सितंबर माह के शुरुआत से ही डेंगू के मरीज आ रहे थे सामने, दो मौत हो जाने के बाद जागा महकमा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। दो मौतें हुईं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्यालय से जांच करने रबूपुरा पहुंची जरूर लेकिन दो दिन में ही अपना तामझाम उठाकर लौट गई। टीम ने इसका भी ख्याल नहीं किया कि हाल ही में हुई रिपोर्ट के दौरान रबूपुरा में चार डेंगू के मरीज भी मिले थे। आगे भी जांच के दौरान मरीज मिल सकते हैं, और स्थिति खराब हो सकती है।

जांच के नाम पर खानापूर्ति करने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़कर चली गई है। डेंगू के केस निकलने के बाद भी टीम ने सिर्फ दो दिन में ही जांच शिविर को समाप्त कर दिया। दरअसल, हाल ही में रबूपुरा में बुखार से दो मौतें हुईं थीं। मौत होने के बाद कस्बे में डेंगू फैलने की बात उड़ने लगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की जांच की।
विज्ञापन

दो दिन में हुई जांच में मरीजों का आंकड़ा 100 भी नहीं पहुंचा था कि चार मरीज डेंगू के मिल गए। शुक्रवार को ग्रामीण डेंगू की जांच कराने के लिए इंतजार करते रह गए लेकिन स्वास्थ्य विभाग का शिविर ही नहीं लगा। शिविर नहीं लगा लेकिन लार्वा के सैंपल भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम कई दिनों बाद कस्बे में पहुंची। जांच न हो पाने से अब ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
सितंबर से ही दिखने लगे थे डेंगू के लक्षण
रबूपुरा इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां ग्रामीण जांच कराने पहुंचते हैं। केंद्र में जांच के दौरान सितंबर माह से ही डेंगू के लक्षण दिखने लगे थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। क्षेत्र में न तो लार्वा नष्ट करने के लिए कोई कार्रवाई की और न ही सतर्कता बरती गई। अब दो मौत हो जाने के बाद जब सवाल महकमे पर सवाल खड़े हुए तो टीम लार्वा के सैंपल लेने पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगर यह कदम पहले उठा लिया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न होती।

----
शहीद नगर में डेंगू-मलेरिया जांच शिविर दो दिनों तक लगाया गया। बृहस्पतिवार को लिए गए सैंपल में सभी ग्रामीण की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसको देखते हुए शुक्रवार को शहीद नगर मोहल्ले में शिविर नहीं लगाया गया। -डॉ. लेखराज सिंह, प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रबूपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed