फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The havoc of speed is not stopping on the elevated road

नोएडा: एलिवेटेड रोड पर नहीं थम रहा रफ्तार का कहर

Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
The havoc of speed is not stopping on the elevated road
एलिवेटेड रोड पर नहीं थम रहा रफ्तार का कहर
विज्ञापन

- देर रात दर्दनाक दुर्घटना के बाद भी नहीं टूटी संबंधित अधिकारियों की नींद
- छानबीन के लिए पुलिस को नहीं मिल पाई है सीसीटीवी फुटेज

रणजीत मिश्रा
नोएडा। सेक्टर-18 से सेक्टर 62 के बीच करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर बेकाबू वाहनों की रफ्तार नहीं थम रही है। शुक्रवार रात कार सवार 25 वर्षीय युवती भूमिका की दर्दनाक मौत और पांच अन्य के घायल होने की घटना के बाद भी अधिकारी नींद से नहीं जागे हैं। निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सेक्टर-62 से लेकर सेक्टर-18 की तरफ आवागमन करने वाले वाहनों की तादाद लाखों में हैं। सुरक्षा के दृष्टि से गति सीमा भी निर्धारित की गई है। लेकिन इसका सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। नोएडा पुलिस, प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस की ओर से यहां पर आधुनिक स्तर के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से निर्धारित गतिसीमा का उल्लंघन करने वालों के चालान काट कर दंडित करने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे के बाद विभाग की चुप्पी दावों की पोल खोल रही है। छानबीन के दौरान कार की गति सीमा का आकलन करने में जुटी पुलिस को कैमरे बंद मिले। संबंधित विभाग ने दावा किया कि अभी इन कैमरों के मेंटीनेंस का काम चल रहा है। दो दिन बाद दुर्घटनाग्रस्त कार की गति के बारे में जानकारी दी जा सकती है। इससे विभाग और व्यवस्था की कथनी और करनी में बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है।
विज्ञापन

------
एलिवेटेड रोड पर हुई दुर्घटनाएं:
छह जनवरी 2023 को सेक्टर-18 से सेक्टर-60 की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछे से आ रही तीन कारें भी इससे भिड़ गईं।
- 25 मई 2022 : इस्कॉन मंदिर के समीप एलिवेटेड रोड पर तड़के सुबह दो कार आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निर्धारित गति सीमा :
इस रोड पर हल्के वाहनों के लिए 60 किलोमीटर व भारी वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति सीमा तय की गई है। इसका पालन कराना पुलिस, प्राधिकरण व ट्रैफिक कर्मियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

-----
दुर्घटना के समय कार की गति का सटीक आंकलन करने के लिए सीसीटीवी की फुटेज मांगी गई है। अभी इन कैमरों के मेंटीनेंस का काम चल रहा है। इस वजह से फुटेज नहीं मिल पाई है।- आशुतोष द्विवेदी, एडीसीपी नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed