फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Guru holds the supreme position in Indian culture: Dr. Mahesh Sharma

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च : डॉ. महेश शर्मा

Wed, 29 Jul 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
The Guru holds the supreme position in Indian culture: Dr. Mahesh Sharma
गुरु पूर्णिमा पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को भाजपा नोएडा महानगर के दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरुजनों का तिलक, पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
डॉ. महेश शर्मा ने गुरुजनों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। इसके बाद सांसद ने श्री श्री 1008 आनंद विभूति महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर चर्चा करते हुए समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद डॉ. महेश शर्मा सेक्टर-25 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहां उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और ग्रंथी सिंहों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, चंदगीराम यादव, संजय बाली, भूपेंद्र सिंह, शशिधर उपाध्याय, डिम्पल आनंद, अशोक मिश्रा, विकास तिवारी, लोकेश कश्यप, अनिल पेशावरिया, पी.सी. पंचोली, विनय गुप्ता, उषा थापा, सुनिती थपलियाल, ब्रजेश कुमार, ममता सिंह, कुशल त्यागी, मुरारी ठाकुर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed