{"_id":"660c4a974ca34e52930bf5ff","slug":"the-girls-marriage-was-broken-twice-now-she-took-her-life-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29053-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो बार तुड़वाई थी युवती की शादी... अब ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो बार तुड़वाई थी युवती की शादी... अब ले ली जान
विज्ञापन
घरेलू सहायिका से संबंधित मामला
दो बार तुड़वाई थी युवती की शादी... अब ले ली जान
कई माह से आरोपी मोहित की आदतों से थे परेशान युवती के परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। घरेलू सहायिका से प्रेम प्रसंग के चक्कर में आरोपी मोहित ने दो बार उसकी तय शादी तुड़वा दी थी। मोहित ने युवती के परिजन के खिलाफ नाबालिग की शादी करने की शिकायत भी विजयनगर कोतवाली में की थी, इससे परिजन परेशान थे और आरोपी से युवती को दूर रखते थे।
ऐसे में युवती की मां ने उसे अपने साथ गाजियाबाद के बजाय ग्रेनो वेस्ट में काम कराना शुरू कर दिया था। वह उसे अपने साथ लाती थी और ले जाती थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहित फोन कर युवती को परेशान करता था। करीब आठ माह पहले युवती की शादी तय हो गई, तो आरोपी ने लड़का पक्ष को फोन कर बताया कि वह युवती से प्रेम करता है। इस वजह से युवती की वहां से शादी टूट गई थी। इसके अलावा कुछ माह पहले ही एक अन्य स्थान पर युवती की शादी तय करने की बात चल रही थी तो भी मोहित ने पुलिस में शिकायत कर दी थी कि परिजन नाबालिग की शादी करा रहे हैं, हालांकि उस समय परिजन ने कहा कि कि युवती अभी साढ़े सत्रह साल की है। 18 साल की होने पर शादी की जाएगी।
प्रेम प्रसंग की बात पता चलने पर परिजन ने छीन लिया था फोन
युवती का विजयनगर निवासी मोहित से प्रेम प्रसंग की बात पता चलने पर परिजनों ने घरेलू सहायिका से मोबाइल छीन लिया था। यदि कोई बात किसी से करनी होती थी तो मां अपने फोन से ही बात कराती थी। मगर चोरी-छिपे युवती अपनी मां के मोबाइल से ही मोहित को कॉल करती थी। इस बात की पुष्टि भी पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर कर दी है।
विज्ञापन
पहले भी घरेलू सहायिका ने उठाए हैं इस तरह के कदम
- दो फरवरी 2022 को ग्रेनो वेस्ट की एक हाउसिंग सोसाइटी से घरेलू सहायिका ने बालकनी से कूदकर जान दे दी थी, हालांकि उस समय वह घर पर अकेली थी और परिवार बाहर गया था।
-23 अक्तूबर 2023 को नोएडा के सेक्टर-50 में घरेलू सहायिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी, हालांकि परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद मामला आत्महत्या का ही निकला था।
-22 नवंबर 2023 ग्रेनो में खराब मोबाइल को ठीक न कराने पर घरेलू सहायिका की बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।
-- -
कम उम्र के युवाओं में अब धैर्य नहीं है। किसी ने जरा सी बात कही और कोई भी कदम उठा लेते हैं। बच्चों से समय-समय पर बात न करना और उन पर ध्यान न रखना ही इस तरह के कारणों को बढ़ावा देता है, इसलिए परिवार के सदस्यों को बच्चों से बात करते रहना चाहिए। - डॉ. सुनील अवाना, मनोचिकित्सक
-- -
ग्रेनो वेस्ट में आत्महत्या की घटनाएं
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
10 जनवरी, 2024 : ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में एक महिला ने बच्चे के साथ कूदकर आत्महत्या की।
22 फरवरी, 2024 : ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड सोसाइटी में 12वीं के छात्र अदवित मिश्रा (19) ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।
13 मार्च, 2024 : ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज तीन सोसाइटी में सातवीं कक्षा के छात्र ने 22वीं मंजिल से कूदकर जान दी।
9 अक्तूबर, 2021 : ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में 22 साल की युवती ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दी।
28 जून, 2021 : ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में एक मॉडल ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।
25 मार्च, 2023 : शाहबेरी गांव में एक महिला ने एक मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की।