{"_id":"6048ffbf8ebc3e8ccc4c5442","slug":"the-functioning-of-the-municipality-stalled-due-to-lack-of-electricity-mewat-news-noi5704833128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली नहीं होने से ठप रहा नगर पालिका का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली नहीं होने से ठप रहा नगर पालिका का कामकाज
विज्ञापन
नूंह। बिजली का बकाया बिल नहीं जमा करने के कारण विभाग की ओर से मंगलवार को काटी गई नगर पालिका की बिजली बुधवार को भी लोगों के लिए परेशानी बनी रही। एक ओर जहां कर्मचारी पूरे दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे, वहीं दूसरी ओर सुबह से ही अपने कामों को लेकर कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी लोग बिना काम के निराश होकर घर को लौटते रहे।
मंगलवार को नूंह बिजली निगम के कर्मचारियों ने नगर पालिका पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया होने की बात कह कनेक्शन काट दिया। जिसके चलते मंगलवार को भी कामकाज प्रभावित रहा। वहीं दूसरी ओर बुधवार को भी पालिका प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई, ऐसे में कार्यालय में कामकाज ठप रहा। कर्मचारी कार्यालय में हाजिरी लगाने के बाद बिजली नहीं होने से इधर-उधर बैठकर टाइम पास करते रहे। वहीं चेयरमैन, सचिव सहित अन्य कार्यालयों में भी अंधेरा छाया रहा। शहरवासी तौफीक, रमजान, प्रवीन व सतीश कुमार ने बताया कि वह कार्यालय में अपने कार्यों के लिए आए, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा।
दिन में भी जलती रही स्ट्रीट लाइट
वहीं बुधवार को नूंह-तावडू रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रही। लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही के लिए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इस बारे में जानकारी ली जा रही है। नगर पालिका की इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।