{"_id":"6adcbc47687c48208808e376","slug":"the-fruit-sellers-wife-and-two-children-have-been-missing-for-two-and-a-half-months-noida-news-c-1-noi1095-4867627-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फल विक्रेता की पत्नी और दो बच्चे ढाई महीने से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फल विक्रेता की पत्नी और दो बच्चे ढाई महीने से लापता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गेझा गांव से फल विक्रेता की पत्नी और उसके दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। करीब ढाई महीने से तीनों का सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने पड़ोसी युवक पर उन्हें अपने साथ ले जाने या बंधक बनाने की आशंका जताई है। कोतवाली फेज-दो पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद निवासी अल्ताफ गेझा गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं और फल का ठेला लगाते हैं। उनके मुताबिक, 11 अगस्त को वह काम पर गए थे। शाम को लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। तीनों के मोबाइल फोन भी बंद मिले।
अल्ताफ ने पड़ोसी जिशान सांगा पर शक जताया है। उनका कहना है कि जिशान भी उसी दिन से लापता है। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लापता महिला, बच्चों और आरोपी की तलाश कर रही है।