{"_id":"689b5b8cd818bcc4d40521cf","slug":"the-first-one-did-not-dry-up-and-the-rainwater-filled-up-again-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71497-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहला सूखा नहीं और फिर से भर गया बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहला सूखा नहीं और फिर से भर गया बारिश का पानी
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -- -
-ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 की कई कंपनियों में बढ़ी परेशानी
-दो दिन से पानी में डूबी हैं सेक्टर की सड़कें, मंगलवार की बारिश से भर फिर हो गईं लबालब
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के उद्यमी जलभराव की समस्या से परेशान हैं। सड़कों के साथ कंपनियों में भी बारिश का पानी भर रहा है। मंगलवार की बारिश के दौरान भी कई कंपनियों में पानी भर गया। जिससे लाखों रुपये का माल खराब हो गया। साथ ही पिछले चार दिन से पानी भरा रहने के कारण उत्पादन भी बंद हो गया है। परेशान उद्यमियों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी भी की। बारिश के कारण इकोटेक तीन की ज्यादातर कंपनियां बंद रही।
औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। पिछले 20 साल से उद्यमी जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। चार दिन पहले हुई बारिश के दौरान तीन से अधिक कंपनियों में पानी भर गया था। जबकि सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। मंगलवार सुबह की तेज बारिश ने भी सेक्टर में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। उद्योगों के बाहर की सड़कें तीन फीट तक पानी में डूब गईं। पानी निकासी नहीं होने से पूरे दिन सड़कों पर पानी भरा रहा। साथ ही बारिश के कारण कई कंपनियों में फिर से पानी भर गया। सनलॉर्ड कंपनी के उद्यमी का कहना है कि पहले पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन फिर से पूरी कंपनी जलमग्न हो गई। बेसमेंट में भी पानी घुस गया। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उद्योग केंद्र वन की भी कई कंपनियों में पानी घुस गया। वहीं साइट-सी की भी एक कंपनी में पानी घुस गया। आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उद्यमियों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी भी की। अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिर यहां उद्योग चलाना मुश्किल हो जाएगा। बारिश के कारण मंगलवार को इकोटेक की ज्यादातर कंपनियां बंद रहीं।